Pradesh Samwad
मनोरंजन

‘डाउटन एबे: ए न्यू एरा’ के सीक्वल की रिलीज की तारीख आगे बढ़ाई गई


‘डाउटन एबे: ए न्यू एरा’ के सीक्वल की रिलीज की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। वैराइटी डॉट कॉम की रिपोर्ट अनुसार फोकस फीचर्स, यूनिवर्सल पिक्च र्स इंटरनेशनल और कार्निवल फिल्म्स ने बुधवार को खुलासा किया कि यह फिल्म, जो पहले 18 मार्च, 2022 के लिए थी, अब यूके के सिनेमाघरों में 29 अप्रैल को और अमेरिका में 20 मई को रिलीज होगी।
जूलियन फेलोज द्वारा निर्मित, सीक्वल में पुराने कलाकार नजर आएंगे, क्योंकि वे डोवेजर काउंटेस के नव विरासत वाले विला के रहस्य को उजागर करने के लिए फ्रांस के दक्षिण की यात्रा पर जाएगें।
ह्यूज बोनविले, मैगी स्मिथ, मिशेल डॉकरी, जोआन फ्रोगट और पेनेलोप विल्टन सहित मूल प्रमुख कलाकार फिल्म में नजर आएंगे।
एमी और बाफ्टा विजेता टीवी सीरीज पर आधारित यह फिल्म 2019 की फिल्म ‘डाउटन एबे’ का सीक्वल है।
पटकथा फेलो द्वारा लिखी गई है, जिसे एमी और बाफ्टा-विजेता गैरेथ नेम और एमी पुरस्कार विजेता लिज ट्रुब्रिज प्रोड्यूस कर रहे हैं। बाफ्टा और एमी नामांकित साइमन कर्टिस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।

Related posts

चमड़े के खिलाफ अभियान में पेटा का हिस्सा बनीं सोनाक्षी सिन्हा

Pradesh Samwad Team

‘आनंद’ में लीड रोल से बचने के लिए गंजे हो गए थे किशोर कुमार, गुलजार ने अपनी किताब में किया खुलासा

Pradesh Samwad Team

जेक गिलेनहाल का कहना है कि नहाना ‘जरूरी’ नहीं

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment