Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

गटर के पानी से धुली सब्जियां खा रहे भोपाल के लोग! वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सब्जी विक्रेता लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। वायरल हो रहे एक वीडियो से यह अंदेशा पैदा हो रहा है। वीडियो में एक युवक गटर के पानी से सब्जियों को धोता हुआ नजर आ रहा है। कलेक्टर अविनाश लवानिया ने वीडियो की जांच के आदेश दिए हैं और पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है।
यह वीडियो भोपाल के सिंधी कॉलोनी इलाके का बताया जा रहा है। इसमें रात के अंधेरे में एक युवक नाली के पानी से सब्जियां धो रहा है। युवक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन इससे भोपाल में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य को लेकर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।
भोपाल के कलेक्टर अविनाश लवानिया ने वीडियो की सच्चाई का पता लगाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने एसडीएम को इसकी जांच कर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मामला दर्ज करने के बाद वीडियो में दिख रहे युवक की तलाश की जा रही है।
यह अंदेशा भी जताया जा रहा है कि वीडियो के जरिए मजाक किया गया हो। इसको लेकर भी प्रशासन गंभीर है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। पकड़े जाने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

{Czy Istnieją Jakiekolwiek Ograniczenia Geograficzne Dla Kopnięcia W Tym Miejscu Jakieś Ograniczenia Dla Kopnięcia · polskie terytorium Claim Your Reward https://beebee-casino.com

Support 24 h/24 et 7 j/7 dans l’iGaming : quand l’intelligence artificielle et les opérateurs humains s’unissent pour maximiser les jackpots

Bizzo Casino – Der umfassende Leitfaden für Bonus‑Strategien und sicheres Spielen

Leave a Comment