Pradesh Samwad
देश विदेश

रूसी यूनिवर्सिटी में फायरिंग दौरान 8 की मौत, जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदे छात्र


रूस की पर्म यूनिवर्सिटी में सोमवार को हुई फायरिंग 8 छात्रों की मौत हो गई व 10 से अधिक लोग घायल हो गए। पर्म में स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि शूटर को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। घटना का एक वीडियो सामने आया है जिसने सनसनी मचा दी है। वीडियो में देखा जा सकता है कि फायरिंग के दौरान छात्र जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूद पड़े।
हमलावर की पहचान तिमूर बेकमांसुरोव के तौर पर हुई है। शूटिंग के पीछे क्या मकसद था, ये अभी साफ नहीं हो पाया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रूसी सुरक्षा बल ने सोमवार सुबह पर्म क्राय क्षेत्र में पर्म स्टेट यूनिवर्सिटी (पीएसयू) में गोलीबारी करने वाले एक बंदूकधारी को मार गिराया ।
रूस की TASS समाचार एजेंसी ने सूत्रों के हवाले से बताया है, “कुछ छात्रों ने हमलावर से खुद को बचाने के लिए विश्वविद्यालयों के सभागारों में खुद को बंद कर लिया और कुछ छात्र खिड़कियों से बाहर कूद गए।” हमलावर ने बेहद आधुनिक हथियार से गोलियां बरसाईं. इलाके की घेराबंदी कर सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। एहतियात के तौर पर साइबेरिया में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है।

Related posts

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने यूक्रेन में रूसी स्वामित्व वाली संपत्ति को जब्त करने की अनुमति देने के लिए एक कानून को मंजूरी दी है।

Pradesh Samwad Team

गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं पर कोरोना वैक्सीनेशन का क्या असर? सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को नोटिस

Pradesh Samwad Team

ISIS ने ली अफगान मस्जिद ब्लास्ट की जिम्मेदारी, उइगर था 100 से ज्यादा को हताहत करने वाला

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment