Pradesh Samwad
खेल

राहुल को भारत के भावी कप्तान के रूप में तैयार किया जा सकता है : गावस्कर

राहुल को भारत के भावी कप्तान के रूप में तैयार किया जा सकता है : गावस्कर

महान क्रिकेटर सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) को लगता है कि केएल राहुल (KL Rahul) में कप्तानी संभालने की काबिलियत है और उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के भावी कप्तान के रूप में तैयार किया जाना चाहिए।
विराट कोहली (Virat Kohli) के टी20 विश्व कप के बाद टी20 कप्तानी पद से हटने की घोषणा के बाद गावस्कर से यह टिप्पणी की। कोहली की जगह अब रोहित शर्मा भारत की टी20 टीम के कप्तान बनने के लिए तैयार हैं।
गावस्कर ने ‘स्पोर्ट्स तक’ से कहा, ‘यह अच्छी चीज है कि बीसीसीआई आगे के बारे में सोच रहा है। भविष्य के बारे में सोचना महत्वपूर्ण है।’
उन्होंने कहा, ‘अगर भारत नए कप्तान को तैयार करने के बारे में सोच रहा है तो केएल राहुल को देखा जा सकता है। उसने अच्छा प्रदर्शन किया है। यहां तक इंग्लैंड में उसकी बल्लेबाजी बहुत अच्छी थी। वह आईपीएल और 50 ओवर के क्रिकेट और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। उसे उप कप्तान बनाया जा सकता है।’
राहुल इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के कप्तान हैं। गावस्कर ने कहा, ‘उसने आईपीएल में काफी प्रभावशाली कप्तानी की है। उसने कप्तानी के बोझ का असर अपनी बल्लेबाजी पर नहीं दिखने दिया है। उसके नाम पर विचार किया जा सकता है।

Related posts

माइकल क्लार्क ने की भविष्यवाणी, अगर ऑस्ट्रेलिया एशेज जीता तो लैंगर छोड़ देंगे पद

Pradesh Samwad Team

महाराजा यशवंतराव अंतर सम्भागीय सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

16 march

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment