24 C
Madhya Pradesh
July 31, 2026
Pradesh Samwad
खेल

महाराजा यशवंतराव अंतर सम्भागीय सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता

इंदौर में होलकर स्टेडियम में खेली जा रही महाराजा यशवंतराव अंतर सम्भागीय सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता में पूल ‘ए’ में जबलपुर सम्भाग विरुद्ध रीवा संभाग के मध्य खेले जा रहे मैच में तीसरे दिन 03 विकेट पर 96 रनों से आगे खेलते हुए जबलपुर सम्भाग के 449 रनों के जवाब में रीवा संभाग ने 56.2 ओवरों में सभी विकेट गंवा कर 164 रन बनाए जिससे जबलपुर सम्भाग ने पहली पारी में 285 रनों की बढ़त हासिल हुई। रीवा संभाग से शिवांग कुमार ने 37,अमरदीप यादव 27, गौरव पटेल 23, त्रिपुरेस सिंग 21 रन बनाए। जबलपुर सम्भाग से मृदुल यादव ने 03 , चंद्रकांत साकोरे व वंदित जोशी ने 2-2 तथा पारूष मंडल व राहुल शर्मा ने 1-1 विकेट लिया। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर रीवा संभाग ने फालोआन खेलते हुए‌ 56 ओवरों में 06 विकेट गंवा कर 204 रन बनाए हैं तथा अभी भी 181 रन पीछे है, ऋषभ शुक्ला 39) तथा रोहित गुप्ता 05 रन, शिवांग कुमार ने 77 रनों में 14 चौके और 03 छक्के लगाए, गौरव पटेल 25 रन बनाए जबलपुर सम्भाग से वंदित जोशी ने 57 रनों पर 03,पारूष मंडल 02 तथा एक विकेट मृदुल यादव को मिला। मैच के अम्पायर आर. सातवासकर तथा एन.तिवारी,‌ स्कोरर दत्ता वराट, चयनकर्ता सुनील लाहोरे है।

Related posts

13 th पेलिकन अंडर 17 स्व. श्रीमती कादम्बरी वेंकटरमन क्रिकेट टूर्नामेंट : चंद खन्ना क्रिकेट क्लब ने पेलिकन क्रिकेट क्लब को 6 विकेट से हराया

Pradesh Samwad Team

समर्थ भारद्वाज के शानदार खेल की बदोलत मानवविश क्रिकेट क्लब डी डी क्रिकेट कप में फाइनल में

Pradesh Samwad Team

बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान ने छीनी ऑस्ट्रेलिया से जीत, पाकिस्तान ने 171.4 ओवर तक बल्लेबाजी कर ड्रॉ कराया कराची टेस्ट

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment