25.1 C
Madhya Pradesh
October 20, 2026
Pradesh Samwad
खेल

स्व. हुकुम सिंह ठाकुर स्मृति T-20 डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता

स्वर्गीय हुकुम सिंह ठाकुर स्मृति T-20 डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता मैं आज का पहला मैच कैनियन और समर्थ ड्यूरोटेक के मध्य खेला गया। कैनियन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 18 ओवर में कैनियन ने सुनील अहिरवार ने 49, मुकेश ने 23 और नागेंद्र के 22 रन की बदौलत 8 विकेट खोकर 129 रन बनाए। समर्थ डयूराटेक की तरफ से आयुष , गुलशन और दीपक ने 2 -2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी समर्थ ड्यूरोटेक की पूरी टीम 18 ओवर में 106 रन बनाकर ऑलआउट हो गयी। कैनियन की तरफ से फ़िरोज़ और मुकेश ने 2 -2 विकेट लिए। इस तरह कैनियन ने यह मैच 23 रन से जीत लिया। मुकेश को मेन ऑफ द मैच चुना गया।
आज का दूसरा मैच एम्स डॉक्टर इलेवन और बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के मध्य खेला गया। बरकतुल्लाह ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 18 ओवर में 9 विकेट पर 144 रन बनाए। शोएब ने 56, जीतू ने 41 और अंकित ने 25 रन बनाए। एम्स की तरफ से डॉ चेतन्य ने 5 विकेट और डॉ राजकुमार ने 2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी एम्स की टीम डॉ राजकुमार के 46, डॉ शैलेश के 40 की बदौलत 18 ओवर में 7 विकेट पर 142 रन ही बना सकी और 2 रन से मैच हार गई। बरकतुल्लाह की तरफ से जीतू और अंकित ने 2 -2 विकेट लिए। जीतू को मेन ऑफ द मैच चुना गया।
तीसरा मैच मेनिट और डॉ रज़ा के मध्य खेला गया जिसमें मेनिट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया । मेनिट ने 15.2 ओवर 103 रन बनाए। आकाश मौर्य ने 20 और धीरेंद्र ने 17 रन बनाए। डॉ रज़ा की तरफ से अजहर ने हैट्रिक के साथ 4 विकेट और वकार ने 2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी डॉ रज़ा इलेवन ने शिवम के 55 और सय्यद अबिद के 19 रन की बदौलत 104 रन बनाकर यह मैच 7 विकेट से जीत लिया। अज़हर को मेन ऑफ द मैच चुना गया।

Related posts

64वीं राष्ट्रीय रायफल शूटिंग चैम्पियनशिप-2021 मध्यप्रदेश की मानसी सुधीर जूनियर महिला वर्ग में तीसरे नंबर पर 10 मीटर एयर रायफल महिला वर्ग के तीन मुकाबलों के फाइनल 30 नवंबर को

Pradesh Samwad Team

प्लीज…अफगानियों को मारना बंद करें, काबुल धमाकों के बाद क्रिकेटर राशिद खान की अपील

Pradesh Samwad Team

290 पर सिमटी इंगलैंड, हासिल की 99 रनों की लीड

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment