20.8 C
Madhya Pradesh
October 25, 2026
Pradesh Samwad
ज़रा हटके

‘हमें अपने बिस्कुट नहीं बेचती है, पारले जी’, कंपनी के खिलाफ सीसीआई में शिकायत

छोटे और मध्यम कारोबारियों पर केन्द्रित बी2बी बिजनस प्लेटफॉर्म उड़ान (Udaan) ने लोकप्रिय पारले-जी (Parle-G) बिस्कुट बनाने वाली कंपनी पारले प्रॉडक्ट्स (Parle Products) के खिलाफ भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) में एक शिकायत दर्ज कराई है। संगठन का आरोप है कि कंपनी अपनी मजबूत स्थिति का गलत फायदा उठा रही है। वह उड़ान को अपने पारले-जी बिस्कुट जैसे उत्पादों की सीधी आपूर्ति करने से इनकार करती है।
इस घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए कहा कि शिकायत में उड़ान ने कहा है कि पारले बिस्कुट जैसे त्वरित खपत वाले उत्पादों की आपूर्ति से इनकार कर अपनी ग्लूकोज बिस्कुट के क्षेत्र में व्याप्त मजबूत स्थिति का गलत फायदा उठा रहा है। वह बिना कोई उचित तर्क के ही प्लेटफॉर्म को पारले-जी बिस्कुट की आपूर्ति से इनकार करती है।
क्या कहा कंपनी ने : सूत्रों के अनुसार Udaan को इसके कारण खुले बाजार से बिस्कुट खरीदने पड़ते हैं जिससे कंपनी से सीधे उत्पाद खरीदने वाले विक्रेताओं के मुकाबले उसकी प्रतिस्पर्धा पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इस मामले में Udaan के प्रवक्ता से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने कोई टिप्पणी करने से इनकार किया। पारले प्रॉडक्ट्स के वरिष्ठ कैटगरी प्रमुख मयंक शाह ने कहा कि कंपनी को इस संबंध में प्रतिस्पर्धा आयोग से अब तक कोई नोटिस नहीं मिला है। उन्होंने कहा, ‘हमें कोई नोटिस नहीं मिला है। इस संबंध में हमें कोई जानकारी नहीं है।’
Udaan एक B2B ट्रेड मार्केटप्लेस है, जो खासकर छोटे दुकानदारों, होलेसलेर्स, व्यापारियों और फैक्ट्री वाले को एक दूसरे के साथ जोड़ती है| Udaan हाइवलूप टेक्नोलॉजी के माध्यम से चलाई जा रही है जो खासकर छोटे व्यापारियों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। यह मुख्य रूप से थोक विक्रेताओं, व्यापारियों, खुदरा विक्रेताओं और निर्माताओं को एक मोबाइल ऐप के माध्यम से एक प्लेटफॉर्म पर जोड़ती है।

Related posts

अस्पताल में हुआ प्यार, दोनों लड़ रहे थे कैंसर से जंग

Pradesh Samwad Team

बैंक में चौकीदार ने मास्क लगाने को कहा, बंदे ने गुस्से में आकर अकाउंट खाली कर दिया

Pradesh Samwad Team

मौत की कगार पर पहुंची बीमार पत्नी ने पूर्व प्रेमी को लेकर बताई अंतिम इच्छा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment