Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

मप्र सरकार ने खरगोन जिले में आईटीआई स्थापित करने के लिए एनटीपीसी के साथ समझौता किया


मध्यप्रदेश सरकार ने खरगोन जिले के एक गांव में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) स्थापित करने के लिए राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) लिमिटेड के साथ शुक्रवार को एक करार किया।
प्रदेश सरकार ने एक विज्ञप्ति में बताया कि एनटीपीसी लिमिटेड और प्रदेश के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार विभाग के बीच सनावद तहसील के बेड़िया गांव में एक आईटीआई स्थापित करने के लिए समझौते हुआ है।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि करार के अनुसार, एनटीपीसी अपने सामुदायिक विकास बजट से बुनियादी ढांचे, भवन निर्माण, कार्यशाला, छात्रावास, कर्मचारी आवास, फर्नीचर, प्रयोगशाला उपकरण, मशीनरी, भूनिर्माण आदि के लिए 13.70 करोड़ रुपये आवंटित करेगा।
प्रदेश सरकार द्वारा संचालित आईटीआई में व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है जिनमें वेल्डिंग, मोटर मैकेनिक, रेफ्रिजरेशन मिस्त्री और एयर कंडीशनर मैकेनिक आदि शामिल है।

Related posts

बच्चों के खिलाफ अपराध में नंबर वन है एमपी, सात हजार से अधिक नाबालिग लड़कियां लापता

Pradesh Samwad Team

Le futur des tournois de casino en réalité virtuelle : comment la VR redéfinit la compétition en ligne

Strategie Numeriche nei Tornei Live‑Casino: Viaggio Dentro gli Studi di Dealer e le Dinamiche dei Giochi da Tavolo per Massimizzare l’Edge del Giocatore Analitico nel Mondo Streaming con analisi avanzata

Leave a Comment