Pradesh Samwad
पंजाबप्रदेशराजनीति

‘UP चुनाव से पहले किसी बड़े हिंदू लीडर की होगी हत्‍या ‘ BJP पर बरसे राकेश टिकैत


केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग पर भारतीय किसान यूनियन लगातार अड़ी हुई है। यूनियन के नेता राकेश टिकैत जगह-जगह जाकर अपने पक्ष में समर्थन की मांग कर रहे हैं। हरियाणा के सिरसा में बुधवार को किसान सम्‍मेलन में हिस्‍सा लेने पहुंचे टिकैत ने बीजेपी सरकार पर गंभीर आरोप लगा दिया। उन्‍होंने कहा कि यूपी का चुनाव अगले साल होने जा रहा है। चुनाव से पहले किसी बड़े हिंदू नेता की हत्‍या होगी।
सम्‍मेलन में उपस्थित किसानों से राकेश टिकैत ने कहा कि बीजेपी वालों से बचकर रहना। ये किसी बड़े हिंदू लीडर की हत्‍या करवाकर देश में हिंदू-मुसलमान करके यूपी चुनाव जीतना चाहते हैं। उन्‍होंने कहा कि बीजेपी इस समय की सबसे खतरनाक पार्टी है। किसान आंदोलन के समय हम सबको हिंदू और सिख में बांटने की कोशिश की गई और उसी तरह का प्रयास यूपी चुनाव से पहले किया जाएगा।
‘किसी भी हद तक जा सकते हैं बीजेपी नेता’
किसानों की इस रैली में राकेश टिकैत ने कहा कि यूपी चुनाव को पूरी तरह हिंदू-मुसलमान बनाने की कोशिश की जाएगी। बीजेपी को पता है कि 2022 में उसकी हालत क्‍या होने वाली है। बड़ी-बड़ी चालें चली जा रही हैं। हर किसी को इनसे सतर्क रहने की आवश्‍यकता है। किसानों की हमदर्दी अब बीजेपी के साथ नहीं है। बीजेपी उसे समझ चुकी है, लिहाज इस पार्टी के नेता किसी भी हद तक जा सकते हैं।
एक साल से चल रहा किसानों का आंदोलन : गौरतलब है कि दिल्‍ली से सटे यूपी और हरियाणा बॉर्डर पर एक साल से ज्‍यादा समय से किसानों का धरना चल रहा है। आंदोलन कर रहे किसानों की एक ही मांग है कि केंद्र सरकार अपने तीनों कृषि कानूनों को तत्‍काल वापस ले ले। केंद्र सरकार और किसानों के बीच कई बार बातचीत हो चुकी है, पर अब तक कोई नतीजा नहीं निकल पाया है। किसान आंदोलन की आड़ में इस साल की शुरुआत में 26 जनवरी को पूरी दिल्‍ली में जगह-जगह उपद्रव हुए थे।

Related posts

आनलाइन शराब खरीदने की कोशिश में आईएएस अधिकारी से हुई धोखाधड़ी

Pradesh Samwad Team

महिला को घसीटते हुए ले गए स्नैचर, इलाज के दौरान हो गई मौत

Pradesh Samwad Team

शीतकालीन सत्र के पहले दिन कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment