Pradesh Samwad
खेल

तोक्यो पैरालिंपिक में भाविना पटेल ने दिलाया भारत को पहला मेडल


भारत की भाविनाबेन पटेल को तोक्यो पैरालिंपिक की टेबल टेनिस क्लास 4 स्पर्धा के महिला एकल फाइनल में चीन की झाउ यिंग के खिलाफ 7-11, 5-11, 6-11 की शिकस्त के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
मौजूदा पैरालिंपिक खेलों में यह भारत का पहला पदक है। भाविनाबेन ने पहले गेम में झाउ यिंग को अच्छी टक्कर दी लेकिन चीन की दो बार की पूर्व स्वर्ण पदक खिलाड़ी ने एक बार लय हासिल करने के बाद भारतीय खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया और सीधे गेम में आसान जीत दर्ज की।
भारत की भाविनाबेन पटेल ने सेमीफाइनल में चीन की मियाओ झांग को कड़े मुकाबले में 3-2 से हराया था। पटेल ने दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी को 7-11, 11-7, 11-4, 9-11, 11-8 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
पटेल ने क्वार्टर फाइनल में 2016 रियो पैरालिंपिक की स्वर्ण पदक विजेता और दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी बोरिस्लावा पेरिच रांकोविच को हराया था। क्लास 4 वर्ग के खिलाड़ियों का बैठने का संतुलन सही रहता है और हाथ पूरी तरह से काम करते हैं। उनके शरीर में विकार मेरूदंड में चोट के कारण होता है। पटेल ने 13 साल पहले अहमदाबाद के वस्त्रापुर इलाके में नेत्रहीन संघ में खेलना शुरू किया जहां वह दिव्यांगों के लिए आईटीआई की छात्रा थी।
गुजरात के मैहसाणा जिले में एक छोटी परचून की दुकान चलाने वाले हंसमुखभाई पटेल की बेटी भाविना को पदक का दावेदार भी नहीं माना जा रहा था लेकिन उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से इतिहास रच दिया।

Related posts

पांचवी मास्टर्स कप क्रिकेट प्रतियोगिता आई पी सी सीनियर्स बनी चेम्पियन , मयंक सीनियर्स को हरा किया खिताब पर कब्ज़ा

Pradesh Samwad Team

नर्मदापुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित सीनियर गर्ल्स इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता सीनियर गर्ल्स इंटर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट प्रतियोगिता का दूसरा मैच बैतूल और हरदा के मध्य खेला गया जिसमें बैतूल टीम 9 विकेट से विजय हुई

Pradesh Samwad Team

आखिरी गेंद पर छक्का चाहिए और क्या खूब कर दिखाया… रोहित शर्मा ने की F1 चैंपियन मैक्स वेरस्टाप्पेन की तारीफ

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment