Pradesh Samwad
देश विदेश

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन ने चेताया- अगले 24-36 घंटों में काबुल एयरपोर्ट पर फिर होगा हमला

काबुल एयरपोर्ट पर एक और आतंकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शनिवार को कहा है कि अगले 24 से 36 घंटे के भीतर एयरपोर्ट पर फिर आतंकी हमला होगा। उधर हमले की आशंका के बीच अमेरिकी ने एयरपोर्ट के गेट्स के पास से अपने सैनिक हटा लिए हैं। अब इन गेट्स की सुरक्षा की जिमम्मेदारी तालिबान के हाथों में दे दी गई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने काबुल में एक और आतंकी हमले को लेकर आगाह करते हुए कहा, ‘वहां की स्थिति बेहद खतरनाक है और आतंकी हमले का खतरा बहुत ज्यादा है। मेरे कमांडर्स ने मझे बताया है कि अगले 24 से 36 घंटे के भीतर वहां एक और आतंकी हमला हो सकता है।’
बाइडेन ने कहा कि काबुल में हुए हमले के जिम्मेदारी लोगों पर आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा, ‘मैंने अपनी नैशनल सिक्यॉरिटी टीम के साथ बैठक की है। इसमें अफगानिस्तान में आईएसआईएस-के पर हवाई हमलों को लेकर चर्चा हुई। मैंने उनसे कहा है कि काबुल में हमारे सैनिकों और निर्दोषों की जान लेने वाले आतंकी संगठन पर कार्रवाई जारी रखेंगे।’
बाइडेन ने कहा कि अफगानिस्तान के नांगहार प्रांत में इस्लामिक स्टेट-के पर हमला आखिरी नहीं था, अमेरिकी सैनिकों को किसी भी तरह से नुकसान पहुंचाने वालों को इसकी कीमत चुकानी होगी। बाइडेन ने काबुल में जान गंवाने 13 सैनिकों को शनिवार को श्रद्धांजलि भी दी।

Related posts

अफगान सीमा पर बढ़ते तनाव से घबराये इमरान, तालिबान को मनाने खास सिपाहसालार को भेज रहे काबुल

Pradesh Samwad Team

दुनिया से तालिबान के लिए पैसे मांग रहे इमरान खान, डराकर बोले- नहीं की मदद तो फैलेगा आतंकवाद

Pradesh Samwad Team

उत्तर कोरिया में भुखमरी के हालात: सनकी किंग ने जनता को दे दी कम खाने की सलाह

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment