Pradesh Samwad
खेल

मीडिया ब्लू ने एनएसटी क्रिकेट खिताब जीता

भोपाल| तृतीय नेशनल स्पोर्ट टाइम्स nst कारपोरेट एवं मीडिया टेनिस बॉल क्रिकेट ट्रॉफी के मीडिया ग्रुप का खिताब मीडिया ब्लू ने मीडिया यलो को 69रनों से हराकर जीत लिया। अंकुर मैदान पर खेली गई प्रतियोगिता के फाइनल में मीडिया ब्लू ने 11.5 ओवर में 10 विकेट पर 112 रन बनाए। उसकी ओर से मोहम्मद गनी ने पांच छक्कों की मदद से सर्वाधिक 41 रन बनाए जबकि कप्तान प्रभात ने 19 व विजय ने 20 रनों का योगदान दिया। मीडिया यलो की ओर से इंद्रजीत मौर्य , सचिन ने तीन तीन, गोविंद ने दो, कृष्णा पांडे और अरविंद पाटीदार ने एक-एक विकेट लिए। जवाबी पारी खेलते हुए मीडिया यलो की पूरी टीम 7.1 ओवर में 43 रन बनाकर आउट हो गई।
ब्लू टीम की ओर से मोहन द्विवेदी ने 4 ,दीपक ने दो ,प्रभात और विवेक ने एक-एक विकेट लिए ।विजेता विजेता टीम को बीएस यादव संयुक्त संचालक खेल युवा कल्याण विभाग ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दैनिक जागरण के संपादक मृगेंद्र सिंह ने की। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में गिरधर इंस्टीट्यूट के नीलेश पांडे एवं भोपाल क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष सुशील सिंह ठाकुर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन अंतरराष्ट्रीय कॉमेंटेटर दामोदर ने किया।टूर्नामेंट के श्रेष्ठ खिलाड़ी …आनंद रजक मैन ऑफ द सीरीज ,रामेश्वर भार्गव बेस्ट बैट्समैन ,मोहन द्विवेदी बेस्ट बॉलर, मोहम्मद गनी मैन ऑफ द फाइनल। मीडिया रेड बेस्ट अनुशासित टीम रही।

Related posts

13 th पेलिकन अंडर 17 स्व. श्रीमती कादम्बरी वेंकटरमन क्रिकेट टूर्नामेंट के जी कोल्ट्स ने रोहतक रोड जिमखाना को 7 विकेट से हरा फाइनल में किया प्रवेश

Pradesh Samwad Team

डीडीसीए अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में राइट आर्म लेग स्पिनर ध्रुव चौहान की शानदार पहली हैट्रिक

Pradesh Samwad Team

बेंगलुरु प्लेऑफ में, मुंबई ने 5 विकेट से जीता मैच

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment