27.8 C
Madhya Pradesh
September 19, 2026
Pradesh Samwad
खेल

बेंगलुरु प्लेऑफ में, मुंबई ने 5 विकेट से जीता मैच

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल 2022 का 69वां मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीत लिया है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस को 160 रन का लक्ष्य दिया। मुंबई की टीम ने इस लक्ष्य को आखिरी ओवर में 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। मुंबई इंडियंस की इस जीत के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है।
दिल्ली कैपिटल्स : दिल्ली के लिए डेविड वॉर्नर के साथ पृथ्वी शॉ ने ओपनिंग क्रम पर आकर टीम की सधी शुरूआत दी। दोनों ने पहले दो ओवरों में टीम का स्कोर 12 रन कर दिया।
वार्नर कुछ खास नहीं कर पाए। उन्हें डैनियल सैम्स ने बुमराह के हाथों कैच आऊट कराया। मिचेल मार्श को बुमराह ने अपनी गेंद पर रोहित के हाथों आऊट कराया। बुमराह ने इसके बाद पृथ्वी का भी विकेट निकाला।
अब कप्तान ऋषभ पंत पर सारी जिम्मेदारी आ गई। तभी सरफराज खान पवेलियन लौट गए। सरफराज खान 10 रन पर मार्कंडेय की गेंद का शिकार बने।
रमनदीप सिंह ने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत को 39 रन पर आउट करके मुंबई को 5वीं सफलता दिलाई। जसप्रीत बुमराह ने खतरनाक यॉर्कर से रोवमैन पॉवेल को अर्धशतक बनाने से रोका और अपना तीसरा विकेट हासिल किया। पॉवेल 34 गेंदों पर एक चौका और 4 छक्के की मदद से 43 रन बनाकर आउट हुए। आखिरी ओवर में छक्का लगाने के चक्कर में शार्दुल ठाकर रमनदीप सिंह को विकेट दे बैठे। शार्दुल 4 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल अंत तक नाबाद रहे और उन्होंने 19 रन बनाए।
मुंबई इंडियंस : लक्ष्य का पीछा करने आई मुंबई इंडियंस की शुरूआत अच्छी नहीं रही और कप्तान रोहित शर्मा रन बनाने के लिए संघर्ष करते हुए दिखे। एनरिक नोर्त्जे ने रोहित को आउट कर दिल्ली की टीम को पहली सफलता दिलाई।
अर्धशतक के करीब पहुंच चुके ईशान किशन छक्का लगाने के चक्कर में कुलदीप यादव की गेंद पर कैच आउट हो गए। ईशान किशन 35 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्के की मदद से 48 रन बनाए।
शार्दुल ठाकुर ने तेजी से रन बना रहे डिवाल्ड ब्रेविस को 37 रन पर आउट किया। ब्रेविस ने अपनी इस पारी के दौरान एक चौका और 3 छक्के लगाए। बल्लेबाजी के लिए टिम डेविड ने 11 गेंदों पर 2 चौके और 4 छक्के लगाकर 34 रन बनाए और मैच को रोमांचक मोड़ पर ले आए। पर शार्दुल ठाकुर ने टिम डेविड को आउट करके टीम को दिल्ली को बड़ी सफलता दिलाई। प्लेइंग प्लेइंग 11 : मुंबई इंडियंस : रोहित शर्मा (c), ईशान किशन (w), डेनियल सैम्स, तिलक वर्मा, देवाल्ड ब्रेविस, टिम डेविड, रमनदीप सिंह, ऋतिक शौकीन, जसप्रीत बुमराह, रिले मेरेडिथ, मयंक मार्कंडे।
दिल्ली कैपिटल्स : पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत, सरफराज खान, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद।

Related posts

हीरा लाल गायकवाड़ स्मृति अंडर 18 वर्षीय बालक अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

ICC Women’s World Cup 2022: मैथ्यूज और कैंपबेल की अर्धशतकीय साझेदारी, वेस्ट इंडीज 160 रन के पार

Pradesh Samwad Team

राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता,
28 अप्रैल से 01 मई तक मंडला में आयोजित

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment