Pradesh Samwad
देश विदेश

अमेरिकी संसद के पास ट्रक में विस्फोटक की खबर, न्यूयॉर्क में नहीं मिला कुछ, वॉशिंगटन में जांच जारी


अमेरिकी संसद भवन के पुस्तकालय के बाहर गुरुवार को बम की सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस को जानकारी मिली कि इमारत के बाहर खड़े एक पिक-अप ट्रक में विस्फोटक हो सकता है। इसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है और इमारत के आसपास के इलाके को खाली कराया गया है। जांच के बाद पता चला है कि न्यूयार्क में कोई विस्फोटक नहीं मिला है। कानून प्रवर्तन एजेंसी के दो अधिकारियों ने न्यूज एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (एपी) को यह जानकारी दी।
अमेरिकी संसद भवन की पुलिस ने कहा कि अधिकारी संसद के पुस्तकालय के पास संदिग्ध वाहन की जांच कर रहे हैं। यह इमारत संसद भवन एवं उच्चतम न्यायालय के समीप है। नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर कानून प्रवर्तक अधिकारियों ने कहा कि जांचकर्ता मौके पर हैं और यह पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि क्या यह उपकरण एक विस्फोटक था?
न्यूयॉर्क में नहीं मिला कुछ वॉशिंगटन में जांच जारी : न्यूयॉर्क के में पहुंची जांच टीम की तरफ से पता चला है कि किसी भी प्रकार का विस्फोटक नहीं मिला है। इसके बाद टाइम्स स्क्वॉयर को खाली कराया गया था। अब उस इलाके को खोल दिया गया है। वहीं वॉशिंगटन में अभी जांच जारी है।

Related posts

पाकिस्तानी सरकार ने इजराइल की यात्रा को लेकर विरोध झेल रहे टीवी एंकर को बर्खास्त किया

Pradesh Samwad Team

जंग खत्‍म करने के लिए फिर बातचीत करेंगे रूस और यूक्रेन, तुर्की में होगी अहम बैठक

Pradesh Samwad Team

टेक्टोनिक प्लेटों के नए नक्शे ने दुनिया को चौंकाया, यूरोप की तरफ खिसक रहा भारत!

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment