Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

डिपार्टमेंट ऑफ़ बायोटेक्नोलॉजी ने नई दिल्ली में दो दिवसीय बायोटेक स्टार्ट-अप एक्सपो, 2022 का आयोजन किया

भोपाल 29 जून| भारत सरकार की संस्थान बायोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्री रिसर्च असिस्टेंट कॉउंसिल (बॉयरेक) के द्वारा कॅरियर कॉलेज में ई-युवा सेंटर स्थापित किया गया है। मध्य भारत में कॅरियर कॉलेज बॉयरेक का एकमात्र ई-युवा सेंटर और अभी हाल ही में बॉयरेक की स्थापना के दसवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य पर भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ़ बायोटेक्नोलॉजी ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में दो दिवसीय बायोटेक स्टार्ट-अप एक्सपो, 2022 का आयोजन किया। इस अवसर पर कॅरियर कॉलेज को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। इस एक्सपो का उद्घाटन भारत के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। इस मौके पर प्रधान मंत्री जी द्वारा सभी संस्थाओ को बधाई देते हुए आवाहन किया की अगले 25 वर्षो में बायोटेक क्षेत्र में भारत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिसमे ई-युवा सेंटर के प्रगतिशील स्टार्टअप का महत्त्वपूर्ण योगदान होगा।
विज्ञान एवं प्रोधोगिकी मंत्री डॉ जीतेन्द्र सिंह ने भी भारत सरकार की स्टार्टअप को प्रोत्साहन देने की नीति को रेखांकित किया।
इस एक्सपो में ई-युवा सेंटर कॅरियर कॉलेज की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रीति चांदुरकर और प्रोजेक्ट असिस्टेंट सुश्री मेघा बुधौलिया ने भोपाल का प्रतिनिधित्व किया।
आयोजन स्थल पर , म प्र राज्य नीति एवं योजना आयोग के डायरेक्टर, स्वतंत्र कुमार सिंह ने कॅरियर कॉलेज के बायो-फर्टिलाइजर फॉर्मूलेशन, प्लांट बेस्ड मीट, जिंजर वाइन प्रिपरेशन, हर्बल प्रोडक्ट्स मेकिंग जैसे विभिन्न शोध कार्यों की सराहना की। इस एक्सपो में 10,000 से अधिक अटेंडीस ने भाग लेकर इस मेगा आयोजन को सफल बनाया!
कॅरियर कॉलेज के चेयरमैन विष्णु राजोरिया और वाईस चेयरमैन मनीष राजोरिया ने बताया की कॅरियर कॉलेज ने युवा स्टार्टअप के लिए बायोटेक्नोलॉजी के आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित लैब स्थापित की है ताकि ये युवा उद्ययमी रिसर्च कर नए नए प्रोडक्ट्स मार्किट में ला सके।

Related posts

Vincere contro il gioco d’azzardo problematico con le Live Table dei casinò moderni

गुना:- मासूम को बनाया हवस का शिकार, झांसा देकर मासूम को लगाया दरिंदा

Pradesh Samwad Team

Le stratège des free‑spins : décryptage scientifique d’un champion de tournoi de casino moderne

Leave a Comment