24.3 C
Madhya Pradesh
September 19, 2026
Pradesh Samwad
खेल

23 rd मानव चोपड़ा मेमोरियल अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट (एम एस ट्रॉफी) : टी एन एम क्रिकेट अकादमी ने प्लेयर्स क्रिकेट अकादमी को 37 रन से हराया

स्पोर्ट्स एज 29 जून | स्थानीय मोहन मिकिन्स क्रिकेट ग्राउंड मोहन नगर नई दिल्ली पर 23 वी मानव चोपड़ा मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता में आज प्लेयर्स क्रिकेट अकादमी और टी एन एम क्रिकेट अकादमी के मध्य खेला गया। टी एन एम क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 221 रन बनाए जिसमे सिद्धार्थ यादव ने 65,ईशान गोयल ने 56,अंचित यादव ने 41 रनों का योगदान दिया। प्लेयर्स क्रिकेट अकादमी की तरफ से यजस, अंश और लक्ष्य ने 2 2 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी प्लेयर्स क्रिकेट अकादमी की टीम 38.1 ओवर में 184 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। यजस शर्मा ने 64, यश बजाज ने 32 और हार्दिक शर्मा ने 29 रन बनाए। अंचित यादव ने 4 , कार्तिक यादव ने 3और निखिल यादव ने 2 विकेट लिए। अंचित यादव को दोहरे प्रदर्शन के लिये मिश्रा स्पोर्ट्स मेन ऑफ द मैच चुना गया।

Related posts

सभी अकादमी के छ: माह के अंतराल में होगा टैलेंट सर्च-खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया

Pradesh Samwad Team

तालिबानी AK-47 लेकर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के ऑफिस में घुसे, पूर्व क्रिकेटर भी साथ, फोटो वायरल

Pradesh Samwad Team

राजधानी भोपाल में बालरंग महोत्सव राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment