23.1 C
Madhya Pradesh
September 20, 2026
Pradesh Samwad
प्रदेशमध्य प्रदेश

इंदौर में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप की दस्तक, दो मामले मिले


मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप की दस्तक की तसदीक हो गई है और 35 वर्षीय महिला समेत दो लोग वायरस के इस प्रकार से संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
कोविड-19 की रोकथाम के लिए नोडल अधिकारी डॉ. अमित मालाकार ने संवाददाताओं को बताया, ‘‘दिल्ली के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) की जांच रिपोर्ट में इंदौर की 35 वर्षीय महिला और 42 वर्षीय पुरुष को कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप से संक्रमित बताया गया है। इन लोगों के नमूने अन्य संक्रमितों के नमूनों के साथ जीनोम अनुक्रमण (सीक्वेंसिंग) के लिए जुलाई में एनसीडीसी भेजे गए थे।”
उन्होंने बताया कि इंदौर में महामारी के 17 महीने के इतिहास में यह पहली बार है, जब संक्रमितों में कोरोना वायरस का डेल्टा प्लस स्वरूप मिला है।
मालाकार ने बताया, “वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप से संक्रमित दोनों मरीजों ने कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराकें पहले ही ले रखी थीं। इसलिए वे जुलाई में संक्रमण की जद में आने के बाद महामारी के गंभीर दुष्प्रभावों से बच गए और अपने घरों में पृथक-वास में इलाज के बाद संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।”
उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर स्वास्थ्य विभाग ने दोनों व्यक्तियों के सम्पर्क में आए कुल 88 लोगों के नमूने लिए हैं और इनकी कोविड-19 की जांच कराई जा रही है।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले इंदौर जिले में अब तक कोविड-19 के कुल 1,53,046 मरीज मिले हैं। इनमें से 1,391 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है ।
गौरतलब है कि इंदौर, राज्य में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित रहा है। हालांकि, महामारी की दूसरी लहर के कमजोर पड़ने पर इन दिनों जिले में रोजाना मिलने वाले नये संक्रमितों की तादाद इकाई अंक पर सिमट गई है।

Related posts

Da zero a milionario: come una strategia di bonus ha trasformato un giocatore di Bitcoin in una leggenda del casinò online

MP में खुलेंगे 11 नए कॉलेज, चार नए तहसील बनाने के साथ छिंदवाड़ा यूनिवर्सिटी का नाम बदलने को कैबिनेट की मंजूरी

Pradesh Samwad Team

Pagamenti anonimi nel futuro del gioco d’azzardo online: come Paysafecard sta ridefinendo la sicurezza e la libertà dei giocatori, l’ascesa delle criptovalute privacy‑first che sfidano le tradizionali norme KYC, le nuove direttive europee PSD2 che spingono verso una trasparenza controllata ma rispettosa della privacy, le innovazioni tecnologiche basate su Zero‑Knowledge Proofs e tokenizzazione dinamica che promettono transazioni invisibili ai terzi ma verificabili dal sistema, il ruolo cruciale dei casinò non AAMS nell’offrire giochi senza AAMS con bonus aggressivi senza sacrificare la protezione del cliente, le prospettive di partnership tra operatori di gaming e fornitori di identità digitale decentralizzata per creare un ecosistema di pagamento completamente anonimo entro il prossimo decennio, considerando inoltre l’impatto delle soluzioni open‑source emergenti sulla standardizzazione dei wallet prepagati “privacy‑by‑design”, l’aumento delle collaborazioni fra provider FinTech europei ed esperti di crittografia avanzata capaci di garantire auditability senza rivelare identità reali​

Leave a Comment