37.5 C
Madhya Pradesh
April 17, 2026
Pradesh Samwad
खेल

मेज़बान मध्यप्रदेश सिविल सेवा हॉकी ने अखिल भारतीय सिविल सेवा हॉकी टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल में स्थान पक्का किया

मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में खेले जा रहे अखिल भारतीय सिविल सेवा हॉकी टूर्नामेंट में आज के सुबह के सत्र में खेले गए लीग के रोमांचक मुकाबले में मध्यप्रदेश सिविल सेवा पुरुष हॉकी टीम ने तेलंगाना सिविल सेवा हॉकी टीम को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल की ओर क़दम बढ़ा दिए हैं । मध्यप्रदेश सिविल सेवा हॉकी टीम की ओर से पहले गोल का पंच मारने वाले राजू कुमार ने आज टूर्नामेंट की पहली हेट्रिक की राजू कुमार ने खेल के 8,वें 25 वें मिनट में दोनों फ़ील्ड गोल किए ओर ऐक गोल 40वे मिनट में मिले पेनाल्टी स्ट्रोक को गोल में तब्दील कर किया। मध्यप्रदेश ने तीनों क्वार्टर में ऐक ऐक गोल किया। तेलंगाना सिविल सेवा हॉकी टीम ने अन्तिम क्वार्टर में अच्छी हॉकी खेली ओर खेल के 52 वें ओर 57वें मिनट में पी चिन्नाह ओर अब्दुल रहीम के ऐक ऐक गोल कर मैच में रोमांच पैदा कर दिया। अन्तिम मिनट में तेलंगाना को ऐक सुनहरा अवसर मध्यप्रदेश के अब्दुल ज़फ़र बैक की चतुराई से बच गया ।
दूसरे मैच में उत्तरप्रदेश सिविल सेवा ने कशमकश मुकाबले में महाराष्ट्र सिविल सेवा हॉकी को 5-4 से हराया उत्तर प्रदेश की ओर से भरत कमल ओर आन्नद ने 2-2 तथा आरिफ़ इदरीस ने 1 गोल किया महाराष्ट्र की ओर से अज़हर शेख़ ने 2 तथा दिगम्बर ओर संतोष ने 1-1 गोल किया ।
तीसरा मैच ऐकतरफ़ा खेला गया जिसमें आरएसबी मुम्बई ने आरएसबी हैदराबाद को 7-0 के विशाल अन्तर से हराया मुम्बई की ओर से अनिकेत ओर शिवाकुमार ने 2-2 तथा ओहरामिंज़ ,विशाल तथा इक़्तेदार ने 1-1 गोल किया । सांयकालीन सत्र में महिला वर्ग में खेले गये मुकाबले में छत्तीसगढ़ सिविल सेवा हॉकी टीम ने दिल्ली सिविल सेवा टीम को 4-0 से पराजित कर दिया। छत्तीसगढ़ की ओर से तुलसी ने 2 तथा रीथा ओर मोनिका ने 1-1 बार तख़्ता बजाया। आज के मुकाबले( पुरूष)
1.पांडीचेरी सिविल सेवा/ ओड़िशा सिविल सेवा प्रातः 9 बजे। 2. राजस्थान सिविल सेवा/छत्तीसगढ़ सिविल सेवा सुबह 10.30 बजे। 3.तेलांगाना सिविल सेवा/ गुजरात सिविल सेवा दोपहर 12.बजे 4.कर्नाटक सिविल सेवा/ उत्तर प्रदेश सिविल सेवा सांय4.30 बजे।

Related posts

महिलाएं ठान लें तो हर बड़ी से बड़ी चुनौती से निपटना आसान

Pradesh Samwad Team

एम एम जगदाले स्मृति अंडर 15 वर्षीय अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

महेश कुमार राठौर नें स्वर्ण एवं हर्षवर्धन भोयर नें कांस्य पदक जीते

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment