Pradesh Samwad
खेलविडियो

बुरी किस्मत का शिकार हुए Henry Nicholls, इस विचित्र तरीके से हुए आउट


न्यूजीलैंड के हेनरी निकोलस इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट के पहले दिन चाय से पहले की अंतिम गेंद पर विचित्र तरीके से आउट हुए जिससे ब्रेक तक टीम 5 विकेट पर 123 रन बनाकर जूझ रही थी। निकोलस ने स्पिनर जैक लीच की गेंद पर स्ट्रेट ड्राइव लगाया लेकिन गेंद नान स्ट्राइकर छोर पर खड़े साथी बल्लेबाज डेरिल मिशेल के बल्ले के किनारे से लगकर मिडऑफ की ओर चली गई जहां एलेक्स लीस ने उनका कैच लपक लिया।
लीच ने दिन का दूसरा विकेट झटककर जश्न मनाया लेकिन निकोलस इस तरीके से आउट होने से हैरान रह गए जो उनके चेहरे पर साफ दिख रहा था। वह 99 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हुए। मिशेल 25 रन बनाकर खेल रहे थे और ब्रेक के बाद टॉम ब्लंडेल उनके साथ दूसरे छोर पर बल्लेबाजी करने उतरेंगे। न्यूजीलैंड ने लंच तक 3 विकेट गंवा दिए थे। लंच के बाद डेवोन कोनवे (26 रन) जैमी ओवरटन की गेंद पर बोल्ड हो गए जिन्होंने पदार्पण में पहला टेस्ट विकेट हासिल किया। निकोलस जब 10 रन पर थे तब उन्हें जीवनदान मिला था, तब इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने रिव्यू लेने से इनकार कर दिया था।
मिशेल इस श्रृंखला में दो शतक और एक अर्धशतक लगा चुके हैं और वह लंबी पारी खेलने की ओर बढ़ रहे हैं। तीन मैच की श्रृंखला में 0-2 से पिछड़ रही न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन पहला विकेट पहले ही ओवर में टॉम लैथम के रूप में गंवाया जो खाता भी नहीं खोल सके। विल यंग 20 रन बनाकर लीच की गेंद पर पगबाधा आउट होकर उनका पहला शिकार बने। कप्तान केन विलियसन (31 रन) को स्टुअर्ट ब्राड ने लंच से पहले आउट किया।

Related posts

भारतीय कुश्ती संघ ने कुछ कड़े फैसले लेते हुये सभी पहलवानो के लिए राष्ट्रीय प्रतियोगिताओ के लिये जन्मप्रमाण पत्र अनिवार्य कर दिया गया है

Pradesh Samwad Team

भेल दशहरा मैदान पर भोजपाल महोत्सव मेला

Pradesh Samwad Team

मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम पर राष्ट्रीय सीनियर हॉकी का रोमांच आज से
भोपाल में देश की 28 हॉकी टीमें दिखाएंगी दमखम

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment