28.2 C
Madhya Pradesh
September 18, 2026
Pradesh Samwad
खेल

नर्मदापुरम संभाग : अंडर 22 एक दिवसीय इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता, अंडर 22 एक दिवसीय इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता के दूसरे मैच मैं हरदा ने बैतूल को 2 रनों से पराजित किया

नर्मदा पुरम संभाग क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव श्री प्रदीप सिंह तोमर ने बताया कि स्थानीय एमपीसीए ग्राउंड पर खेली जा रही अंडर22 एक दिवसीय इंटर डिस्ट्रिक्ट प्रतियोगिता का मैच हरदा एव बैतूल टीम के मध्य खेला गया जिसमें आज हरदा ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 35 ओवर मैं बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 189 रन बनाए। हरदा टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आयुष ठाकुर 60 रन विक्रम सेंगर 48 रन का योगदान दिया बैतूल टीम की ओर से गेंदबाजी करते हुए यशवीर सिंह ने सर्वाधिक 3 विकेट तथा आयुष मानकर ने 2 विकेट का योगदान दिया इसके पश्चात बैतूल टीम ने 190 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 34 ओवरों मे 187 रनों पर ऑल आउट हो गई एक समय टीम को जीतने के लिए 8 गेंद पर 4 रन की जरूरत थी लेकिन आखिरी जोड़ी 2 रन लेने के चक्कर में रन आउट हो गए और मैच 2 रनों से गवा बैठे। बैतूल टीम की ओर से बल्लेबाजी करते हुए पुलकित गिरी ने सर्वाधिक 44 रन आयुष मानकर 34 रन का योगदान दिया। इस तरह हरदा टीम ने बैतूल को 2 रनों से पराजित किया ।
प्रतियोगिता का तीसरा मैच बैतूल और नर्मदापुरम के मध्य कल खेला जायेगा।

Related posts

Tokyo Olympics : भारतीय महिला हॉकी टीम का पदक जीतने का सपना टूटा, ब्रिटेन ने 4-3 से हराया

Pradesh Samwad Team

भेल अंतर विभागीय प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

ग्वालियर संभाग : स्वर्गीय राम सिंह धाकरे अंडर 18 क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment