Pradesh Samwad
खेल

न्यूजीलैंड 132 रन पर All Out, इंगलैंड ने 116 पर गंवाए 7 विकेट

लॉर्ड्स के मैदान पर कप्तान केन विलियमसन की अगुवाई में उतरी न्यूजीलैंड की टीम इंगलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट की पहली पारी में मात्र 132 रनों पर ऑल आऊट हो गई। जवाब में खेलने उतरी इंगलैंड की टीम ने 116 रनों पर सात विकेट गंवा लिए। न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज साऊदी, बोल्ट और जेमीसन ने 2-2 विकेट लिए। इससे पहले न्यूजीलैंड की शुरूआत बेहद खराब रही थी। उन्होंने पहले 4 विकेट 12 रन पर ही गंवा दिए थे। मध्यक्रम के कुछ बल्लेबाजों ने जोर तो लगाया लेकिन यह सब न्यूजीलैंड को पहली पारी में 132 रनों से आगे नहीं ले जा पाए। दरअसल, न्यूजीलैंड को शुरूआत में ही इंगलैंड ने झटका दे दिया था। टीम में लौटे जेम्स एंडरसन ने अपनी तीसरे ओवर तक न्यूजीलैंड के दोनों सलामी बल्लेबाज टॉप लैंथम और विल यंग को पवेलियन की राह दिखा दी थी। इसके बाद डैब्यू कर रहे मैटी पॉट्स ने भी पहले ही ओवर में केन विलियमसन का विकेट निकालकर न्यूजीलैंड को बड़ा झटका दे दिया। न्यूजीलैंड की ओर से मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने रन तो जरूर बनाए लेकिन यह इतने नहीं थे जो टीम को सम्मानजनक स्कोर तक ले जाए। बता दें कि टेस्ट क्रिकेट की एक पारी में न्यूनतम स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी न्यूजीलैंड के ही नम है।
न्यूजीलैंड की टीम 1955 में ऑकलैंड के मैदान पर इंगलैंड के खिलाफ खेलती हुई टेस्ट की तीसरी पारी में महज 26 रनों पर ऑल आऊट हो गई थी। न्यूजीलैंड का सिर्फ एक ही बल्लेबाज तब दहाई का आंकड़ाा पार कर पाया था। जबकि आठ बल्लेबाजी एक रन से आगे नहीं बढ़ पाए थे। न्यूजीलैंड को सस्ते में सिमेटकर इंगलैंड ने अच्छी शुरूआत की थी। ओपनर एलेक्स लीस और जैक क्राऊले ने पहले विकेट के लिए 59 रन जोड़े। एलेक्स ने 25 तो जैक ने 43 रन बनाए। इसके बाद ओली पोप 7, जो रूट 11, जॉनी बेयरस्टो 1, बेन स्टोक्स 1, मैटी पॉट्स शून्य पर पवेलियन लौट गए। इंगलैंड अभी भी 16 रन पीछे है।

Related posts

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की बेटियों, दोनों सगी बहनों ने नेशनल पाॅवर लिफिटंग में गोल्डन व सिल्वर मेडल प्रापत किया

Pradesh Samwad Team

भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में हराया, जीता कांस्य पदक

Pradesh Samwad Team

घरेलू मैच में दिव्यांग खिलाड़ी का देखें यह जबरदस्त कैच, नहीं होगा आंखों पर यकीन

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment