Pradesh Samwad
खेल

ओलिम्प्कि में ब्रेक डांस इवैंट पर भारत की नजर, मध्य प्रदेश में खुलेगी अकादमी

भोपाल : राज्य की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि ब्रेक डांस खेल को बढ़ावा देने के लिए मध्य प्रदेश में ब्रेक डांस अकादमी शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। ब्रेक डांस को ओलम्पिक में शामिल किया गया है। पेरिस ओलंपिक 2024 में ब्रेक डान्स ‘ब्रेकिंग’ के नाम से खेला जायेगा।
यशोधरा राजे ने कहा कि वर्तमान में मध्यप्रदेश खेलों के क्षेत्र में एक विशिष्ट पहचान बनाए हुए है। प्रदेश में जो अकादमियां संचालित हैं, वे सभी अकादमी ऑफ एक्सीलेंस हैं। सिंधिया ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक समिति द्वारा ब्रेक डांस को ओलम्पिक ब्रेकिंग के नाम से शामिल किया गया है। ब्रेक डांस को ओलम्पिक में शामिल इसलिए किया गया है, क्योंकि यह डान्स युवाओं में बहुत लोकप्रिय है।
उन्होंने कहा कि कई रियलिटी-शो में प्रतिभाओं को परखा जा रहा है। ब्रेक डांस को खेल के रूप में शामिल करने से कई प्रतिभाओं को मौका भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य अब अन्तर्राष्ट्रीय पदक है, इसलिए खेल विभाग द्वारा ऐसी ब्रेक डांसिंग प्रतिभाओं को खोजने के लिए प्रतिभा खोज कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
इसका उद्देश्य यह है कि मध्यप्रदेश में ब्रेक डांसिंग में कितनी संभावनाएं हैं, इसका मूल्यांकन कर भविष्य में ब्रेक डान्स अकादमी खोलने पर भी विचार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्थापित खेलों के साथ नये खेलों में भी प्रदेश की युवा प्रतिभाएं अपना कौशल दिखायें और पदक हासिल करें, यही हमारा लक्ष्य है।

Related posts

सीनियर नेशनल घुड़सवारी चैंपियनशिप में राजू भदोरिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

Pradesh Samwad Team

8वीं लाल परेड ओपन भोपाल बैडमिन्टन प्रतियोगिता : पवन जैन-विपिन माहेश्वरी की जोडी क्वार्टर फाइनल में

Pradesh Samwad Team

नेशनल एक्विस्ट्रीयन चैंपियनशिप में प्रणय खरे ने मध्य प्रदेश को दिलाए दो स्वर्ण और एक रजत पदक

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment