Pradesh Samwad
खेल

59वीं राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में ए.आर.एस.ओ. भोपाल के खिलाड़ियों ने कुल 4 पदक प्राप्त किये

दिनांक 11 दिसम्बर 2021 से 22 दिसम्बर 2021 तक दिल्ली में आयोजित हुई। 59वीं राष्ट्रीय रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अमर रोलर स्केटिंग ऑर्गेनाईजेशन के 2 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक प्राप्त किये। इस प्रतियोगिता में संचय सिंह ने रिंक रेस पॉइंट-टू-पॉइंट+एलिमिनेशन 10 कि.मी. की रेस में 1 स्वर्ण पदक, रोड रेस पॉइंट-टू-पॉइंट 10 कि.मी. रेस में 1 स्वर्ण पदक प्राप्त किया। आदित्य मेश्राम रोड रेस-। (वन लेप) में 1 स्वर्ण पदक और रिंक रेस-।। 500 एम+डी में 1 रजत पदक प्राप्त किया। इन खिलाड़ियों के अतिरिक्त केडेट की ओर से धैर्य मिश्रा, तुंगराला गोरांस, अवनीश पटेल, अक्षदा कश्यप, वामाक्षी मालवीय, दिव्यांश लगलवार, सब-जूनियर में ओजस राना, शुभम गुप्ता, वैष्णवी शर्मा रमन, अस्मी रघुवंशी, तनीषा भार्गव, अमन जयपुर, तृतीक्षा शर्मा, शिवोम सिंह, सिद्धी मकोल, राजनंदिनी सक्सेना हैं। उक्त खिलाड़ी अर्जुन फिटनेस क्लब में स्केटिंग कोच अमर भटकर, अनिल भटकर एवं राजेन्द्र नाड़कर से प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं। खिलाड़ियों की सफलता पर जितेन्द्र जायसवाल (बॉडी टेम्पल जिम), राजीव सक्सेना, प्रदीप हेडाऊ (अर्जुन फिटनेस क्लब), अजय जायसवाल, प्रशांत टेकाम आदि ने खिलाड़ियों को अच्छे प्रदर्शन करने पर बधाई दी।

Related posts

प्रदेश की पूर्णिमा वर्मा सिंगल्स के फाइनल में

Pradesh Samwad Team

भेल अंतर विभागीय प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा लड़े, पर खतरा नहीं टाल सके, क्या पंत कर पाएंगे कमाल?

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment