Pradesh Samwad
खेल

जेम्स एंडरसन ने तोड़ा अनिल कुंबले का रिकॉर्ड, बने तीसरे सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज


इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन शुक्रवार को भारत के दिग्गज अनिल कुंबले के 619 विकेटों को पीछे छोड़कर टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों में तीसरे नंबर पर काबिज हो गए। एंडरसन ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन केएल राहुल (84) को विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच कराकर यह उपलब्धि हासिल की।
अब उनसे अधिक विकेट श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन (800) और आस्ट्रेलिया के शेन वार्न (708) के नाम पर दर्ज हैं। एंडरसन ने 2003 में टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया था और वह अपना 163वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं। वह सबसे अधिक टेस्ट विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं।
सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
800: मुथैया मुरलीधरन
708: शेन वार्न
621: जेम्स एंडरसन*
619: अनिल कुंबले

Related posts

U 25 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भोपाल डिवीज़न।रोमांचक मुकाबले में एन सी सी सी फाइनल में

Pradesh Samwad Team

बेन स्टोक्स ने टॉस के वक्त पहनी ग्राहम थोर्प की शर्ट

Pradesh Samwad Team

कोहली का खिताब जीतने का सपना टूटा, बोले- जब तक IPL खेल रहा हूं, RCB के लिए ही खेलूंगा

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment