Pradesh Samwad
खेल

कोहली का खिताब जीतने का सपना टूटा, बोले- जब तक IPL खेल रहा हूं, RCB के लिए ही खेलूंगा


रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को बतौर कप्तान आईपीएल खिताब दिलाने का उनका सपना भले ही टूट गया हो लेकिन विराट कोहली का कहना है कि वह जब तक इस टूर्नामेंट में खेलेंगे, इसी टीम के साथ जुड़े रहेंगे।
आरसीबी को एलिमिनेटर मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सोमवार को चार विकेट से हरा दिया। कोहली इस सत्र के बाद टीम की कप्तानी छोड़ने का ऐलान पहले ही कर चुके हैं।
विराट ने मैच के बाद कहा , ‘मैंने टीम में ऐसा कल्चर तैयार करने की कोशिश की है जिसमें युवा आकर आक्रामक खेल दिखा सकें। मैंने भारतीय टीम के लिए भी यही करने की कोशिश की है। मैं इतना ही कहूंगा कि मैंने अपना 120 प्रतिशत टीम को दिया और बतौर खिलाड़ी इसके बाद भी देता रहूंगा।’
उन्होंने कहा , ‘अब अगले तीन साल के लिए नए सिरे से टीम बनाने का समय है। मैं आरसीबी के लिए ही खेलूंगा। मेरे लिए वफादारी बहुत मायने रखती है और इस टीम के साथ मेरा जुड़ाव आईपीएल में मेरे आखिरी दिन तक रहेगा।’
केकेआर के हाथों करीबी हार के बारे में उन्होंने कहा , ‘बीच के ओवरों में उनके स्पिनरों ने दबदबा बनाया और विकेट लेते रहे। हमने शुरुआत अच्छी की लेकिन उसे कायम नहीं रख सके। हमारी खराब बल्लेबाजी से ज्यादा उनकी उम्दा गेंदबाजी का मामला था।’
कोहली ने कहा , ‘हमने आखिर तक कोशिश की लेकिन बल्लेबाजी में 15 रन पीछे रह गए और गेंदबाजी में कुछ बड़े ओवर से चूक गए। सुनील नारायण ने आज दिखा दिया कि वह आईपीएल में लगातार विकेट लेने वाले गेंदबाजों में से क्यो हैं। नारायण, शाकिब और वरुण तीनों ने शानदार गेंदबाजी की और हमारे बल्लेबाज खुलकर खेल ही नहीं सके।’

Related posts

बेमतलब की सीरीज है… भारत के साथ क्रिकेट मैच पर बोले न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज

Pradesh Samwad Team

जबलपुर संभग : अंतर शालेय मुश्ताक अली अंडर-19 वर्षीय एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता (आयोजक जे डी सी ए‌)

Pradesh Samwad Team

हार से निराश ऋषभ पंत ने बताया, क्यों रबाडा के रहते टॉम करन को दिया आखिरी ओवर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment