28.1 C
Madhya Pradesh
September 19, 2026
Pradesh Samwad
खेल

47वां अखिल भारतीय त्यागमुर्ति गोस्वामी गणेश दत्त मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 : एस आर के टेक्नोलॉजी ने रोमांचक मैच में एमिगोज स्पोर्ट्स क्लब को 3 रन से हराया

आज खेले गए मैच में एमिगोज स्पोर्ट्स क्लब पानीपत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाज़ी करते हुए एस आर के टेक्नोलॉजी गुरू ग्राम, हरियाणा ने आशीष पांडे के 74 (107) और अरविंद वर्मा के 48 (69) की उम्दा बल्लेबाजी के सहयोग से 40 ओवर में 8 विकेट खोकर 236 रन बनाए और ऐमीगोज स्पोर्टस क्लब के सामने 237 रनों का लक्ष्य रखा। एमिगोज स्पोर्टस क्लब की तरफ से विक्रम मेहरा ने 3/47, अंकुश नागर ने 2/44, शरद शैरी ने 2/37 ने शानदार गेंदबाजी की । जवाबी पारी खेलने उतरी एमिगोज स्पोर्ट्स क्लब के बल्लेबाजों ने 237 रनों का पीछा करते हुए धीरू सिंह के 77 (78) और लक्ष्य के 65 (91) नाबाद रनों के शानदार बल्लेबाजी के बावजूद अपनी टीम को 3 रनों की हार से बचा नही पाये।
आज का किमती मैन ऑफ द मैच हरफनमौला कप्तान अरविंद वर्मा एस आर के क्रिकेट क्लब को सोसायटी के सदस्य श्री सुशान्त गम्भीर जी ने पुरुस्कृत किया। शिव नरेश प्रोमिसिंग प्लयेर धीरू सिंह ऐमीगोज स्पोर्टस क्लब को सोसायटी के उपसचिव श्री बलबीर सिंह बिल्ला जी ने पुरुस्कृत किया।

Related posts

हीरा लाल गायकवाड़ अंतर संभागीय अंडर – 18 क्रिकेट प्रतियोगिता 2022 हेतु चयन ट्रायल दिनांक 9 मार्च से ओल्ड कैम्पियन खेल मैदान पर

Pradesh Samwad Team

ऋषभ पंत को लगा 1.6 करोड़ का चूना

Pradesh Samwad Team

मयंक, स्टार्क और एजाज आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ के लिए नामांकित

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment