Pradesh Samwad
खेल

13 th पेलिकन अंडर 17 स्व. श्रीमती कादम्बरी वेंकटरमन क्रिकेट टूर्नामेंट एल बी शास्त्री क्रिकेट क्लब ने मौलाना आज़ाद क्रिकेट क्लब को 8 विकेट से हराया

आज का मैच एल बी शास्त्री क्रिकेट क्लब और मौलाना आज़ाद क्रिकेट क्लब के मध्य खेला गया। मौलाना आज़ाद क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट खोकर 166 रन बनाए। धनंजय सिंह ने 39, आयुष ने 33 और संयम ने 32 रन बनाए। एल बी शास्त्री क्रिकेट क्लब की तरफ से कृष्णा भारद्वाज ने 5 विकेट लिए। जवाबी पारी खेलने उतरी एल बी शास्त्री क्रिकेट क्लब की टीम ने 28.5 ओवर में 2 विकेट पर 167 रन बनाकर यह मैच 8 विकेट से जीत लिया। यथार्थ सिह ने नाबाद 75 ,अक्षत ने 54और कुमार आर्यन ने 24 रन की पारी खेली। धनंजय सिंह ने 1 विकेट लिया। इस तरह एल बी शास्त्री क्रिकेट क्लब ने यह मैच 8 विकेट से जीत लिया। कृष्णा भारद्वाज को स्पोर्ट्स सन मेन ऑफ द मैच चुना गया उन्हें पदम सिह चौहान ने पुरुस्कृत किया।

Related posts

जबलपुर संभाग के तत्वाधान में आयोजित अंतर जिला बालक वर्ग 22 दो दिवसीय प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

सारांश ट्रॉफी: दूसरे फाइनल में डीजीपी 11 ने बीएसएनएल 08 को 76 रन से हराया

Pradesh Samwad Team

औबेदुल्ला खां हेरीटैज कप हॉकी टूर्नामेंट-2022
इंडियन ऑयल ने पंजाब एण्ड सिंध बैंक को 3-0 से तथा आर्मी ग्रीन ने जीएसटी हॉकी चैन्नई को 4-2 से परास्त किया } इंडियन नेवी और आर्मी इलेवन के मध्य मुकाबला 2-2 से बराबर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment