Pradesh Samwad
मनोरंजन

सलमान ने की ‘धाकड़’ कंगना की तारीफ, क्वीन बोलीं- थैंक्स मेरे दबंग हीरो


लीजिए, कंगना रनौत को शिकायत इस बात की थी कि बॉलिवुड के सितारे उनकी तारीफ से डरते और हिचकते हैं। अब सलमान खान ने उनकी यह शिकायत दूर कर दी है। सलमान खान (Salman Khan)ने कंगना रनौत की फिल्म ‘धाकड़’ का दूसरा ट्रेलर शेयर किया है और कंगना रनौत को टैग करते हुए ‘धाकड़’ (Dhaakad) की टीम को बधाई दी है।
सलमान ने शेयर किया ‘धाकड़’ का ट्रेलर : बता दे कि कंगना रनौत की इस मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धाकड़’ का दूसरा ट्रेलर आज गुरुवार को रिलीज़ किया गया है। इस ट्रेलर में कंगना के जबरदस्त ऐक्शन सीन्स हैं और फैन्स अभी से कह रहे हैं कि फिल्म की झलकियां हॉलिवुड की फिल्मों से मैच होती दिख रही हैं। जहां फैन्स जमकर कंगना की इस फिल्म की तारीफें कर रहे हैं वहीं इस बार बॉलिवुड के दबंग खान ने भी उनकी इस फिल्म का सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
सलमान ने कंगना को टैग कर दी शुभकामनाएं : सलमान ने कंगना की ‘धाकड़’ का ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा, ‘टीम धाकड़ को बहुत शुभकामनाएं।’ इस पोस्ट में सलमान ने कंगना रनौत, अर्जुन रामपाल और प्रड्यूसर सोहेल मकलाई को टैग किया है। सलमान के इस पोस्ट पर कई लोगों ने खुशी जताई है तो कइयों ने हैरानी जताई है। एक ने लिखा है- अरे वाह, ये क्या कर दिया सलमान सर ने। दिल खुश कर दिया। एक ने कहा है- आपका इंस्टाग्राम डिलीट करने का वक्त आ गया है भाई।
कंगना बोलीं- थैंक यू मेरे दबंग हीरो : बता दें कि सलमान खान के इस पोस्ट के बाद कंगना रनौत ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए उन्हें शुक्रिया कहा है। कंगना ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा है- ‘थैंक यू मेरे दबंग हीरो, जिनका दिल सोने जैसा है। मैं अब कभी नहीं कहूंगी कि मैं इस इंडस्ट्री में अकेली हूं। पूरी धाकड़ टीम की तरफ से आपका शुक्रिया।’ इसी के साथ उन्होंने सलमान के पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है।

Related posts

बहुचर्चित फिल्म ‘पेन हसलर्स’ में नजर आएंगी हॉलीवुड क्वीन एमिली ब्लंट

Pradesh Samwad Team

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन फर्नांडिस को दिए थे 10 करोड़ के गिफ्ट, ईडी करेगा जब्त

Pradesh Samwad Team

राजकुमार राव-पत्रलेखा ने की सगाई, ऐक्टर ने रोमांटिक अंदाज में घुटनों पर बैठ किया प्रपोज

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment