Pradesh Samwad
मनोरंजन

माता अमृतानंदमयी के साथ पोज देती नजर आई डेमी मूर की बेटियां


हॉलीवुड अभिनेत्री डेमी मूर ने अपनी, बेटियों और आध्यात्मिक गुरु माता अमृतानंदमयी की एक साथ एक फोटो शेयर की है। मूर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा की, जहां अभिनेत्री की बेटियां रुमर, स्काउट, और तल्लुल्लाह विलिस माता अमृतानंदमयी के बगल में बैठ कर तस्वीर खिचवा रही हैं।
तस्वीर के साथ मूर ने लिखा, “हैप्पी मदर्स डे, मैं उन लोगों की बहुत आभारी हूं जो हमें सच्चे दिल से बिना किसी शर्त के प्यार करते हैं और मेरी बेटियों के लिए जो अपने प्यार से मेरा रास्ता रोशन करते हैं!”
59 वर्षीय अभिनेत्री को आखिरी बार 2020 की फिल्म ‘सॉन्गबर्ड’ में देखा गया था, जिसमें केजे अपा, सोफिया कार्सन, एलेक्जेंड्रा डेडारियो और पॉल वाल्टर हॉसर भी थे। मूर अगली बार ‘प्लीज बेबी प्लीज’ में नजर आएंगी।

Related posts

जल्द ही शादी के बंधन में बंधेगे राजकुमार राव और पत्रलेखा, दीवाली के बाद सात फेरे लेगा कपल!

Pradesh Samwad Team

एम्बर हर्ड को सउदी के इस आदमी ने किया प्रपोज, कहा- मुझसे शादी कर लो

Pradesh Samwad Team

जेनिफर लोपेज ने शेयर की हॉट तस्वीरें, सीढ़ियों पर बैठ एक्ट्रेस ने कातिलाना अंदाज में दिए पोज

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment