Pradesh Samwad
मनोरंजन

जल्द ही शादी के बंधन में बंधेगे राजकुमार राव और पत्रलेखा, दीवाली के बाद सात फेरे लेगा कपल!


बॉलीवुड में इन दिनों शादियों की बहार है। रणबीर कपूर-आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी की अटकलों के बाद, एक और पावर कपल जल्द ही शादी करने वाले जोड़ों की लिस्ट में शामिल हो गया है। हम बात कर रहे हैं राजकुमार राव और पत्रलेखा की। खबर है कि कपल जल्द ही यानि अगले महीने दिवाली के बाद शादी के बंधन में बंधने की प्लानिंग कर रहा है।
रिपोर्ट्स की मानें तो राजकुमार राव और पत्रलेखा शादी इस साल 10 नवंबर से 12 नवंबर के बीच शादी के बंधन में बंधेंगे। जहां राजकुमार और पत्रलेखा की शादी के लिए तीन तारीखों की अफवाह उड़ाई जा रही है, वहीं यह भी बताया गया है कि पावर कपल ने अपने करीबी दोस्तों को इस बारे में पहले ही सूचित कर दिया है।
हालांकि, राजकुमार और पत्रलेखा ने अभी तक इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
गौरतलब है कि राजकुमार और पत्रलेखा से एक दूसरे को डेट कर रहे है। कपल काफी समय से लिव-इन रिलेशनशिप में हैं।

Related posts

सेलेना गोमेज ने बॉडी शेमर्स पर निकाला अपना गुस्सा

Pradesh Samwad Team

पक्‍की खबर! विकी कौशल और कटरीना कैफ की नहीं हुई सगाई, फैंस ने यूं दी मजेदार बधाई

Pradesh Samwad Team

पेरिस हिल्टन की शादी की रजिस्ट्री में साठ हजार डॉलर होंगे खर्च

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment