23.3 C
Madhya Pradesh
September 19, 2026
Pradesh Samwad
खेल

सारांश ट्रॉफी डे नाईट कॉरपोरेट टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट
} डीजीपी इलेवन की नगर निगम पर शानदार जीत
} समर्थ ड्यूराटेक ने फिट फाइटर्स को 38 रन से हराया

भोपाल। सारांश ट्रॉफी इंटर कारपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन डीजीपी एकादश और नगर निगम के बीच दूधिया रोशनी में खेले गए मुकाबले में डीजीपी इलेवन ने 87 रनों से शानदार जीत दर्ज की जबकि सोमवार को समर्थ ड्यूरेटेक और फिट फाइटर्स के बीच हुए मैच में समर्थ ड्यूराटेक की टीम विजेता रही।
डीजीपी 11 और नगर निगम के बीच हुए मैच में नगर निगम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया, लेकिन उसका यही फैसला गलत साबित हुआ और डीजीपी इलेवन ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 159 रन का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। डीजीपी इलेवन की ओर से संदीप ने 52 गेंदों पर 52 रन, विपिन सुस्ते ने 29 गेंदों पर 36 रन तथा शुभम चौहान में 16 गेंदों पर 26 रनों की मजबूत पारियां खेली और अपनी टीम का स्कोर 159 रन तक पहुंचा दिया। नगर निगम की ओर से अजय सिंह ने 30 रन देकर तीन विकेट लिए। नगर निगम की टीम को जीतने के लिए 160 रन का लक्ष्य मिला था लेकिन हेमंत पारोचे 21 रन, रवि नरवारे 19 रन और ईशा पठान 16 रन को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज डीजीपी इलेवन के गेंदबाजों के सामने अपना व्यक्तिगत स्कोर 2 अंकों तक भी नहीं पहुंचा सका इस तरह नगर निगम की पारी मात्र 12.2 ओवर में अपने 10 विकेट गंवाकर 72 रनों पर सिमट गई और डीजीपी इलेवन ने यह मैच बड़ी आसानी से 87 रनों से जीत लिया। डीजीपी इलेवन की ओर से मुश्ताक अली ने 13 रन देकर 4 विकेट और शुभम चौहान ने 14 रन देकर तीन विकेट लिए। डीजीपी एकादश के शुभम चौहान को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
समर्थ ड्यूरेटेक और फिट फाइटर्स के बीच सोमवार को खेले गए पहले मैच में फिट फाइटर्स ने टॉस जीतकर समर्थ ड्यूराटेक को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। समर्थ ड्यूराटेक की ओर से राहुल पिल्लई ने सर्वाधिक 61 रन बनाए उनके साथ प्रत्यूष ने 38 और अभिषेक सिंह ने 30 रनों का योगदान दिया। समर्थ की टीम ने निर्धारित 18 ओवर में छह विकेट पर 192 रन का स्कोर बनाया। फिट फाइटर्स की ओर से अनुपम टोप्पो ने 37 रन देकर तीन विकेट एवं प्रख्यात ने 36 रन देकर दो विकेट लिए। फिट फाइटर्स की टीम ने जीत के लिए जरूरी 193 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 17 ओवर में 10 विकेट खोकर 154 रन बनाए इस तरह समर्थ ड्यूराटेक ने यह मैच 38 रन से जीत लिया। फिट फाइटर्स की ओर से जावेद खान ने सर्वाधिक 29 रन बनाए जबकि प्रख्यात ने 21 और शाहरुख खान ने 20 रन बनाए। समर्थ के लिए प्रत्यूष ने 42 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट लिए जबकि अनुपम गुप्ता ने 25 रन देकर दो विकेट लिए। समर्थ के प्रत्यूष को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
सारांश ट्रॉफी के मैचों में रविवार को फॉर्चून बिल्डर्स के डायरेक्टर समीर गुप्ता, फोर सीजंस लॉन के अतीक भाई, राम ट्रेडिंग कंपनी के आर बी शुक्ला, रॉयल ट्रेडिंग कंपनी के मिराज वजूद और सोमवार को औकाफ ए शाही भोपाल के सचिव आजम तिरमीजी तथा राजधानी के मशहूर आर्किटेक्ट एस एम हुसैन शेल्टर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सफायर ग्रुप के चेयरमैन डॉक्टर अब्दुल ताहिर ने मैदान पर सभी अतिथियों का स्वागत किया।

Related posts

राहुल-रोहित का दमदार खेल, पहले दिन के बाद भारत का स्कोर 276/3

Pradesh Samwad Team

शाश्वत कोहली के शानदार बालेबाजी की बदौलत DDA और स्पार्क मिंडा का मैच टाई

Pradesh Samwad Team

‘मैंने भगवान को बोलिंग की है’- तेंदुलकर को दो गेंदें फेंकने के बाद इस बच्चे को खुशी

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment