23.3 C
Madhya Pradesh
September 19, 2026
Pradesh Samwad
खेल

12वी सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप-2022 :
मेज़बान म.प्र. ने दर्ज की दूसरी जीत

भोपाल के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में खेली जा रही 12वी सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप 2022 में मध्यप्रदेश की टीम ने सोमवार को अपनी दूसरी जीत दर्ज करायी। मध्यप्रदेश ने आज चंडीगढ़ को 5-1 से हराया, मध्यप्रदेश की टीम ने 4-4 फील्ड गोल और 2 पेनेल्टी कार्नर की सहायता से 5 गोल किए। मध्यप्रदेश की मनीषा चौहान ने मैच के 20वे मिनिट में पेनेल्टी कार्नर से पहले गोल किया, 26वे मिनिट में सविता ने फील्ड गोल से दूसरा गोल किया, मध्यप्रदेश टीम की नीलू दादिया ने 30वे मिनिट में तीसरा गोल किया। मैच के 35वे मिनिट में चंडीगढ़ की प्रियंका ने अपनी टीम के लिए पहला गोल किया। मध्यप्रदेश की ज्योति पाल ने 57वे मिनिट में फील्ड गोल कर चौथा गोल किया और 60वे मिनिट में मध्यप्रदेश टीम की कप्तान नीरज राणा ने पांचवा और आखिरी गोल कर मध्यप्रदेश को जीत दिलायी। महिला हॉकी के चौथे दिन हरियाणा की हॉकी टीम ने असम को 7 के मुकाबले 1 गोल से हराया, पंजाब ने छत्तीसगढ़ को 6-0 से महाराष्ट्र ने राजस्थान को 4-0 से और झारखंड ने एक तरफा मैच खेलते हुए 10-0 से आंध्र प्रदेश को परास्त किया। भोपाल के मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम में खेली जा रही 12वी सीनियर नेशनल वुमन हॉकी चैंपियनशिप 2022 में मंगलवार 10 मई को 2 मैच खेले जाएंगे। सुबह 7 बजे हॉकी असोसिएशन ऑफ ओडिशा और केरल के बीच और 8:45 बजे तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश के मध्य मुकाबले होंगे।

Related posts

जेम्स एंडरसन ने रचा इतिहास, टेस्ट क्रिकेट में 650 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बने

Pradesh Samwad Team

एसीएल डे-नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट

Pradesh Samwad Team

शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को खोजने लिए खेल और युवा कल्याण विभाग ,स्कूल शिक्षा विभाग एवं जनजातिय कार्य

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment