Pradesh Samwad
खेल

कोविड-19 के कई मामलों के बाद न्यूजीलैंड थॉमस कप फाइनल से हटा

न्यूजीलैंड बैडमिंटन टीम ने अपने कई खिलाड़ियों के कोविड-19 पॉजिटिव पाये जाने के बाद आठ मई से बैंकाक में शुरू होने वाले थॉमस कप फाइनल्स के 32वें चरण से हटने का फैसला किया। अब ग्रुप डी में न्यूजीलैंड की जगह अमेरिकी बैडमिंटन टीम लेगी। खेल की संचालन संस्था बीडब्ल्यूएफ ने बुधवार को एक बयान में कहा, ‘‘टीम न्यूजीलैंड ने अपनी टीम के कई खिलाड़ियों की अनुपलब्धता की वजह से बीडब्ल्यूएफ थॉमस कप फाइनल्स 2022 से हटने का फैसला किया।
इसके अनुसार, ‘‘टीम अमेरिका ने भागीदारी की पुष्टि की और वह ग्रुप डी में जापान, मलेशिया और इंग्लैंड के साथ शामिल होगी। ’’ हालांकि बीडब्ल्यूएफ ने न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों की अनुपलब्धता के पीछे के कारणों का खुलासा नहीं किया लेकिन बैडमिंटन न्यूजीलैंड ने कहा कि कई खिलाड़ियों के कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद यह फैसला किया गया। भारतीय पुरूष टीम ग्रुप सी में चीनी ताइपे, जर्मनी और कनाडा के साथ शामिल है।

Related posts

विजयवर्गीय की जुबान फिसली, यशोधरा राजे सिंधिया को ‘‘मुख्य अतिथि’’ की जगह बोल गए ‘‘मुख्यमंत्री’’

Pradesh Samwad Team

राज्य स्तरीय फेंसिंग चौंपियनशिप-2021 अरुणिमा, सुशील और तनिष्क ने जीते स्वर्ण पदक

Pradesh Samwad Team

प्रदेश के मुख्यमंत्री मान. शिवराज सिंह चौहान ने कावेरी ढ़ीमर को 11 लाख रूपये की सम्मान निधि से किया सम्मानित
} कावेरी ढ़ीमर ने हाल ही में सम्पन्न हुई कैनो स्प्रींट चैम्पियनशिप में अर्जित किए थे 7 स्वर्ण पदक }खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने कावेरी को बधाई देते हुए कहा-प्रतिभा को मिला सम्मान

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment