Pradesh Samwad
मनोरंजन

जॉन बैटिस्ट ने जीतीं 5 ट्राफियां, भारत की फाल्गुनी शाह समेत फू फाइटर्स और लकी डे जैसे सितारों ने भी मारी बाजी

जॉन बैटिस्ट ने जीतीं 5 ट्राफियां, भारत की फाल्गुनी शाह समेत फू फाइटर्स और लकी डे जैसे सितारों ने भी मारी बाजी
64वें वार्षिक ग्रैमी पुरस्कार का आयोजन लास वेगास, नेवादा में एमजीएम ग्रैंड गार्डन एरिना में किया गया। यह पहली बार था जब सिन सिटी में ग्रैमी पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया था। इससे पहले यह समारोह अमेरिका के लॉस एंजेलिस में 31 जनवरी को आयोजित होने वाला था लेकिन ओमिक्रॉन की वजह से इसे पोस्टपोन कर दिया गया था। वहीं, अब 64वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में कई बड़े सितारों ने अपना जलवा बिखेरा। जॉन बैटिस्ट को इस बार सबसे अधिक नामांकन मिला। एक नाइट में उन्होंने 5 पुरस्कार हासिल किए। ओलिविया रोड्रिगो (Olivia Rodrigo) को बेस्ट न्यू आर्टिस्ट का पुरस्कार को मिला। फू फाइटर्स ने बेस्ट रॉक एल्बम का अवॉर्ड जीता। फू फाइटर्स को बेस्ट रॉक सॉन्ग और बेस्ट रॉक परफॉर्मेंस के लिए यह अवॉर्ड दिया गया। लीव द डोर ओपन ने सॉन्ग ऑफ द ईयर का खिताब अपने नाम किया है। इन स्टार्स के अलावा अवॉर्ड नाइट में भारत का नाम भी रौशन हुआ। तो ऐसे में आइए डालते हैं एक नजर ग्रैमी विनर्स की पूरी लिस्ट पर…
बेस्ट रॉक परफॉर्मेंस- फू फाइटर्स
बेस्ट कंट्री एल्बम- स्टार्टिंग ओवर
बेस्ट चिल्ड्रन एल्बम- फाल्गुनी शाह (फालू)
बेस्ट प्रोग्रेसिव एल्बम- लकी डे
बेस्ट रैप सॉन्ग- केन्ये वेस्ट
बेस्ट कोरल परफॉर्मेंस- गुस्तावो डुडामेल, ग्रैंटा गेशॉन, ल्यूक मैकंडारफर
बेस्ट क्लासिकल कंटेम्पररी कम्पोजिशन- कैरोलीन शॉ
बेस्ट म्यूजिक एडुकेटर- स्टीफन कॉक्स
प्रोड्यूसर ऑफ द ईयर- जैक एंटोनोफ
बेस्ट पॉप सोलो परफॉर्मेंस- ओलिविया रोड्रिगो
बेस्ट डांस/इलेक्ट्रनिक रिकॉर्डिंग- रूफुज डू सोल
ट्रेडिशनल पॉप एल्बम- लव फॉर सेल
बेस्ट पॉप सिंगर एल्बम- लव फॉर सेल
बेस्ट न्यू आर्टिस्ट- ओलिविया रोड्रिगो
सॉन्ग ऑफ द ईयर- लीव द डोर ओपन
बता दें, ग्रैमी अवॉर्ड्स सबसे बड़े वार्षिक संगीत पुरस्कार समारोह में से एक है। पहली बार 1959 में ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन हुआ था। इसमें संगीत की दुनिया से जुड़े हर छोटे-बड़े कलाकारों को अलग-अलग कैटेगरी के लिए अवॉर्ड देकर सम्मानित किया जाता है।

Related posts

मंगेतर ट्रैविस के बर्थडे पर रोमांटिक हुईं कर्टनी कार्दशियन

Pradesh Samwad Team

बहुचर्चित फिल्म ‘पेन हसलर्स’ में नजर आएंगी हॉलीवुड क्वीन एमिली ब्लंट

Pradesh Samwad Team

काइली जेनर गोल्ड डस्ट बॉडी पेंट वाली फोटो में झिलमिलाई

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment