Pradesh Samwad
खेल

फील्ड पर क्या हार्दिक पांड्या को मिस करते हैं, क्रुणाल ने दिया यह जवाब


क्रुणाल पांड्या को आखिरकार सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच के अंत में मुस्कराने का मौका मिला। क्रुणाल बल्ले के साथ महज छह रन ही बना पाए थे लेकिन जब उन्हें गेंद मिली तो उन्होंने दो महत्वपूर्ण विकेट टीम की जीत में योगदान दिया। पोस्ट प्रेजेंटेशन में जब क्रुणाल से यह पूछा गया कि क्या उन्हें हार्दिक की कमी यहां महसूस हो रही है तो उन्होंने साफ तौर पर कहा- बिल्कुल नहीं। हम जिस ब्रांड का क्रिकेट खेल रहे हैं, वह देखकर खुशी होती है, यहां आत्मविश्वास असाधारण है।
क्रुणाल ने कहा कि जब आप मैदान पर होते हैं तो ध्यान हमेशा इस बात पर होता है कि हम एक टीम के रूप में कैसे बेहतर हो सकते हैं, अगर हम उस रास्ते पर हैं, तो हमें आगे भी कुछ अच्छे परिणाम मिलेंगे। क्रुणाल ने इस दौरान अपनी गेंदबाजी पर भी बात की। उन्होंने कहा- आज मैंने कुछ उछाल और टर्न लेने के लिए अपने एक्शन में बदलाव किया। बस इसे आगे भी जारी रखना चाहूंगा।
क्रुणाल ने नई फ्रेंचाइजी से जुडऩे पर कहा कि मैं इस फ्रेंचाइजी को प्यार करता हूं। मैंने मुंबई इंडियंस के साथ शानदार प्रदर्शन किया, वहां कुछ बेहतरीन यादें थीं। मुझे ऐसा लगता है कि यह मेरे आईपीएल का पहला सीजन है, यही उत्साह हर खेल से पहले या हर अभ्यास सत्र में जाता है। क्रुणाल बोले- जब आप जीतते हैं और जब आप योगदान देते हैं तो बहुत अच्छा लगता है। उम्मीद है कि आगे भी ऐसा प्रदर्शन जारी रहेगा।

Related posts

सेंट माइकल अंडर 14 उज्जैन टूर : सेंट माइकल ने सीरीज अपने नाम की

Pradesh Samwad Team

जबलपुर संभाग : अंतर जिला अंडर-22 वर्षीय एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता (आयोजक जे डी सी ए‌)

Pradesh Samwad Team

IPL गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में हुआ शामिल, बनाए ये 3 बड़े रिकॉर्ड

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment