37.5 C
Madhya Pradesh
April 17, 2026
Pradesh Samwad
खेल

सेंट माइकल अंडर 14 उज्जैन टूर : सेंट माइकल ने सीरीज अपने नाम की

सेंट माइकल और आईबीएस ग्लोबल क्रिकेट अकादमी उज्जैन के मध्य तीन मैच की सीरीज सेंट माइकल क्रिकेट अकादमी ने जीत ली। यह जानकारी देते हुए सेंट माइकल क्रिकेट अकादमी की कोच गुफरान खान ने बताया कि उज्जैन के इस तीन मैचों की सीरीज में बच्चों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। तीसरे मैच में सेंट माइकल ने उज्जैन को 50 रनों से हराकर सीरीज को अपने नाम किया ।आज खेले गए मैच में सेंट माइकल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रनों का लक्ष्य रखा। साद ने 50 रनों की पारी खेली ।जवाबी पारी खेलते हुए उज्जैन की टीम 100 रनों पर सिमट गई। सेंट माइकल की तरफ से मूसब तथा अली असगर ने तीन-तीन विकेट प्राप्त किए इस तरह सेंट माइकल ने इस मैच को 50 रनों से जीता ।आज का मैन ऑफ द मैच इस्लाम को दिया गया आज का पुरस्कार वितरण एमपीसीए के लाइफ टाइम मेंबर श्री सलीम खान, प्रिंसिपल श्रीमती उपाधाय मैडम एवं सेंट माइकल के सैयद अबान शकील, सैय्यद अयान शकील, जकी ख़ान द्वारा किया गया। यह रहे सर्वश्रेष्ठ। 1,बेस्ट बैटर अंकुर शर्मा (उज्जैन) 2, बेस्ट बॉलर -मुसब खान(सेंट माइकल) 3, मैन ऑफ द सीरीज – इस्लाम ख़ान (सेंट माइकल) 4, अपकमिंग प्लेयर – इज़हान सिद्दीकी (सेंट माइकल)

Related posts

छात्र योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाएं : मनोज तिवारी
श्याम लाल कॉलेज में 18 दिवसीय योग शिविर

Pradesh Samwad Team

स्टोक्स की खतरनाक बाउंसर रूट के हेलमेट पर लगी, Pink Ball Test से पहले हो सकता था बड़ा हादसा

Pradesh Samwad Team

नीदरलैंड को हराकर श्रीलंका ग्रुप में टॉप पर, सुपर 12 में बांग्लादेश से होगा सामना

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment