Pradesh Samwad
खेल

इंग्लैंड V/s भारत: टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, स्टार खिलाड़ी चोटिल, पहले टेस्ट से बाहर

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। टीम के स्टार खिलाड़ी और सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल चोटिल होकर पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच चार अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। इससे पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सलामी बल्लेबाजी मंयक अग्रवाल चोटिल गए हैं, जिसके कारण वह इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से बार हो गए हैं। बीसीसीआई ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। बता दें कि प्रैक्टिस सेशन के दौरान मोहम्मद सिराज की गेंद पर मयंक चोटिल हो गए। सिराज की शॉर्ट गेंद मयंक के सिर पर लगी। हालांकि इस दौरान वह हेलमेट पहने हुए थे। हेलमेट खोलने के बाद वह थोड़ा असहज नजर आए। इसके बाद फिजियो नितिन पटेल उनके साथ जमीन पर बैठे गए। हालांकि, उनकी हाल फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। 30 साल के इस बल्लेबाज को मेडिकल निगरानी में रखा जाएगा। मयंक को ‘कनकशन’ जांच से गुजरना होगा। पहले टेस्ट में मंयक की जगह केएल राहुल को आजमाया जा सकता है। राहुल ने ज्यादातर टेस्ट मैचों में पारी का आगाज किया है। वहीं, टीम में सलामी बल्लेबाजी का एक और विकल्प बंगाल के अभिमन्यु ईश्वरन भी है।

Related posts

ऑस्ट्रेलिया के आगे बेदम दिखा इंग्लैंड, 147 पर ऑलआउट

Pradesh Samwad Team

अखिल भारतीय लाला रघुबीर सिंह हॉट वेदर क्रिकेट टूर्नामेंट : अखिल भारतीय लाला रघुबीर सिंह हॉट वेदर क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में अनिकेत चौधरी के शानदार खेल की बदौलत एसीसी ने हरियाणा क्रिकेट अकादमी को 7 विकेट से हराया।

Pradesh Samwad Team

विशन खेड़ा की रुकमणी भिलाला एलएनसीटी विश्वविद्यालय महिला सॉफ्टबॉल टीम की कप्तान बनी औबेदुल्लागंज के खिलाड़ियों ने अर्जित की उपलब्धियां

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment