Pradesh Samwad
खेल

इंग्लैंड V/s भारत: टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, स्टार खिलाड़ी चोटिल, पहले टेस्ट से बाहर

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। टीम के स्टार खिलाड़ी और सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल चोटिल होकर पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। भारत और इंग्लैंड के बीच चार अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी। इससे पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, सलामी बल्लेबाजी मंयक अग्रवाल चोटिल गए हैं, जिसके कारण वह इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट से बार हो गए हैं। बीसीसीआई ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। बता दें कि प्रैक्टिस सेशन के दौरान मोहम्मद सिराज की गेंद पर मयंक चोटिल हो गए। सिराज की शॉर्ट गेंद मयंक के सिर पर लगी। हालांकि इस दौरान वह हेलमेट पहने हुए थे। हेलमेट खोलने के बाद वह थोड़ा असहज नजर आए। इसके बाद फिजियो नितिन पटेल उनके साथ जमीन पर बैठे गए। हालांकि, उनकी हाल फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। 30 साल के इस बल्लेबाज को मेडिकल निगरानी में रखा जाएगा। मयंक को ‘कनकशन’ जांच से गुजरना होगा। पहले टेस्ट में मंयक की जगह केएल राहुल को आजमाया जा सकता है। राहुल ने ज्यादातर टेस्ट मैचों में पारी का आगाज किया है। वहीं, टीम में सलामी बल्लेबाजी का एक और विकल्प बंगाल के अभिमन्यु ईश्वरन भी है।

Related posts

विवाद के बाद सारांश ट्रॉफी में आज दो फाइनल खेले जाएंगे

Pradesh Samwad Team

श्री बलवीर सिंह कुशवाह जी द्वारा अपने जन्मदिन के उपलक्ष पर दो केवल के-1 स्प्रिंट वोट पायनियर क्लब भोपाल के यासिर हसीब को प्रदान की गई।
व साथ ही साथ दो पैरा क्याक बोट पेरा खिलाड़ियों को प्रदान की गई।
इसके लिए इसके लिए हमारी संस्था उनकी सदैव आभारी रहेगी।

Pradesh Samwad Team

एलएनसीटी विश्वविद्यालय में 28 को आयेंगे साउथ के सुपर स्टार

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment