Pradesh Samwad
खेल

अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यायल ताइक्वांडो प्रतियोगिता

अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता दिनांक 21/03/2022 से 25/03/2022 तक केरल के थरिवन्नतपुराम में यूनिवर्सिटी ऑफ़ केरल के द्वारा आयोजित की जा रही है, जिसमें पूरे भारत वर्ष के विभिन्न विश्वविद्यालय के खिलाड़ी के द्वारा हिस्सा लिया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भोपाल की मध्यांचल प्रोफेशनल विश्वविद्यालय रातीबड़ भोपाल के ताइक्वांडो खिलाड़ी सुधांशु शर्मा का चयन विश्वविधयालय के द्वारा किया गया। मध्यांचल प्रोफेशनल विश्वविद्यालय के खेल अधिकारी जय सिंह के द्वारा सुधांशु कों ताइक्वांडो के गुर सिखाए जा रहे हैं। विश्विद्यालय प्रशासन के द्वारा सुधांशु शर्मा से अच्छे प्रदर्शन की अपेक्षा है। चांसलर श्रीमती प्रीति पटेल, प्रो चांसलर श्री अजीत पटेल, रजिस्ट्रार ललित अवस्थी, डायरेक्टर जनरल डा. राजेश कुमार राय, डिन स्टुडेंट वेलफेयर डा. सविता तिवारी, एक्सक्यूटिव डायरेक्टर ईशा पटेल व खेल अधिकारी जय सिंह के द्वारा सुधांशु शर्मा को अच्छे खेल व उन से अच्छे प्रदर्शन की अपेक्षा सहित,उनके उज्वल भविष्य के लिए शुभाशीष दिए।

Related posts

अरेरा प्रीमियर लीग इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट

Pradesh Samwad Team

भारतीय टीम से बाहर होने के बाद चेतेश्वर पुजारा चले इंग्लैंड

Pradesh Samwad Team

जिनेवा ओपन के दूसरे दौर में हारे मेदवेदेव

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment