38.4 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
Pradesh Samwad
खेल

प्रदेश के मुख्यमंत्री मान. शिवराज सिंह चौहान ने कावेरी ढ़ीमर को 11 लाख रूपये की सम्मान निधि से किया सम्मानित
} कावेरी ढ़ीमर ने हाल ही में सम्पन्न हुई कैनो स्प्रींट चैम्पियनशिप में अर्जित किए थे 7 स्वर्ण पदक }खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने कावेरी को बधाई देते हुए कहा-प्रतिभा को मिला सम्मान

हाल ही में सम्पन्न 32वीं राष्ट्रीय सीनियर एवं जूनियर कैनो स्प्रीन्ट चैम्पियनशिप में म.प्र. राज्य कयाकिंग-कैनोइंग अकादमी की खिलाड़ी कावेरी ढ़ीमर ने म.प्र. की टीम के लिए 7 स्वर्ण पदक अर्जित कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया था। कावेरी की इस उपलब्धि पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मान. शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें अपने निवास कार्यालय पर आमंत्रित कर 11 लाख रूपये की सम्मान निधि का चैक प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर मान. मुख्यमंत्री जी ने कहा कि ‘‘खेलते जाओ-जीतते जाओ, राज्य सरकार हर कदम पर आपके साथ है।’’ सरकार हर संभव सहयोग करेंगी। म.प्र. राज्य वाटर स्पोर्ट्स कयाकिंग-कैनोइंग अकादमी की खिलाड़ी कावेरी ढ़ीमर की इस उपलब्धि पर प्रदेश की खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी और कहा कि प्रतिभा को मान. मुख्यमंत्री जी से सम्मान मिला है। इससे अन्य खिलाड़ी भी प्रोत्साहित होंगे। कावेरी ने निम्नलिखित स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक अर्जित किए थे:- C1 1000mtr, C2 1000mtr, C1 500mtr, C2 500mtr, C2 200mtr, C4 200mtr & C1 5000mtr. उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर थाईलैण्ड में आयोजित होने वाली एशियन चैम्पियनशिप में कावेरी ढ़ीमर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। कावेरी ढीमर ने 31वीं राष्ट्रीय सीनियर केनो स्प्रिंट कयाकिंग-केनोइंग चौंपियनशिप-2021 में म.प्र. टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 7 पदकों पर कब्जा जमाया था। चैंपियनशिप 24 से 27 अक्टूबर-2021 तक हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में खेली गई। मजदूर की बेटी कावेरी वर्ष 2017 सेे अकादमी में प्रशिक्षण हासिल कर रही है। सीहोर जिले के ग्राम मंडी की रहने वाली कावेरी को बचपन से ही वाटर स्पोर्ट्स से लगाव रहा है। अकादमी के ट्रायल के बारे में उन्हें पता चला और उन्होंने अकादमी से जुडऩे का फैसला किया। कावेरी ने लगातार मेहनत की और म.प्र. को पदक दिलाए। पिछले तीन वर्ष से कावेरी नेशनल चैंपियन है। कावेरी टोक्यो ओलंपिक और एशियन खेलों के क्वालीफायर में भी शामिल रही थी।

Related posts

एक बॉल पर हुए 2 रनआउट, फिर भी बने 5 रन…

Pradesh Samwad Team

हीरालाल गायकवाड U-18 ट्रॉफी चम्बल v/s रीवा फाइनल मुकाबला
चम्बल ने बनाये 6 विकेट पर 356 रन

Pradesh Samwad Team

भारतीय पेरा केनोइंग टीम ने प्रथम बार 3 इवेंन्टस में फाइनल में जगह बनाई।

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment