Pradesh Samwad
खेल

क्वार्टर फाइनल में हारे बॉक्सर सतीश कुमार, जख्मी शेर ने जीत लिया दिल

पुरुषों के सुपर हैवी (+91 किग्रा) क्वार्टर फाइनल में भारत के सतीश कुमार मौजूदा विश्व और एशियाई चैंपियन उज़ेबकिस्तान के बखोदिर जलोलोव के बीच जोरदार मुकाबला हुआ। कांटे की टक्कर में हर बार उज़ेबकिस्तान के बखोदिर जलोलोव उन पर भारी पड़े। तीनों ही राउंड में वो सतीश से जीते। पहले मुकाबले में एक वक्त पर ऐसा लगा जैसे सतीश उन पर हावी हो रहे हैं मगर दूसरे और तीसरे राउंड में वो डिफेंड ही करते दिखे। फिलहार यहां से भारत की उम्मीदें समाप्त होती हैं। सतीश अब ओलिंपिक से बाहर हो गए हैं।
इससे पहले मुकाबले में सतीश कुमार जख्मी हो गए थे। आज उनका रिंग पर खेलना भी असमंजस में लग रहा था। जमैका के रिकार्डो ब्राउन के खिलाफ मुकाबले में सतीश की ठुड्डी और दाईं आंख पर गहरा कट लगा था। इसके बाद उन्हें 7 टांके लगाने पड़े हैं। सतीश ने इस मुकाबले में 4-1 से जीत दर्ज की थी। 7 टांके लगने के बाद भी आज वो मैदान पर उतरे। उन्होंने विश्व के नंबर एक मुक्केबाज के खिलाफ सरेंडर नहीं किया। वो लगातार लड़ते रहे। एक वक्त पर उनके उसी जगह पर पंच लगा जहां पर उनको टांके थे। वहां से भलभला के खून निकल पड़ा।

Related posts

कोलाज स्पोर्ट्स क्लब ने अखिल भारतीय लक्ष्मण दास छाबड़ा क्रिकेट कप का खिताब जीता सुपर ओवर में

Pradesh Samwad Team

अंतराष्ट्रीय इवेंट के लिए उसी विधा के अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक की करें खोज – खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया

Pradesh Samwad Team

राधारमण-आरजीपीवी राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट आरंभ
रीवा ने इन्दौर को हराकर अगले चरण में किया प्रवेश

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment