Pradesh Samwad
खेल

BCCI कर चुका है खारिज, पाकिस्तान के प्रस्ताव का क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने किया सपॉर्ट

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष रमीज राजा भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की ठंडी प्रतिक्रिया के बावजूद भारत, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम के साथ हर साल चार देशों के टूर्नामेंट का प्रस्ताव लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। पीसीबी के विश्वसनीय सूत्र ने कहा कि रमीज अब भी अपने प्रस्ताव पर काम कर रहे हैं और उन्होंने कुछ अन्य प्रमुख बोर्ड के अधिकारियों के साथ भी इस बारे में बात की है।
बीसीसीआई सचिव जय शाह (Jay Shah) ने रमीज के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था लेकिन क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कार्यकारी निक हॉकले ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया भारत और पाकिस्तान के साथ ट्राएंगुलर सीरीज के आयोजन पर विचार करने को तैयार है।
पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टेस्ट मैच के लिए हॉकले रावलपिंडी आए हुए थे। उन्होंने कहा कि उनकी व्यक्तिगत राय है कि इसे मूर्तरूप दिया जा सकता है।
हॉकले ने पत्रकारों से कहा, ‘आप अगर मुझसे पूछते हैं तो क्रिकेट आस्ट्रेलिया निश्चित रूप से इस प्रस्ताव पर विचार करने तथा पाकिस्तान, भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ट्राएंगुलर सीरीज की मेजबानी करने पर विचार करने को तैयार है।’
ऑस्ट्रेलिया की टीम 24 साल बाद पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेलने पहुंची है। दोनों टीमों के बीच रावलपिंडी टेस्ट मैच ड्रॉ रहा। ऑस्ट्रेलिया को पाकिस्तान में तीन टेस्ट मैच खेलने हैं। इसके अलावा तीन वनडे इंटरनैशनल मैच खेलने हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच काफी समय से द्विपक्षीय सीरीज भी नहीं हुई। ऑस्ट्रेलिया के इस विचार के बाद बीसीसीआई की क्या प्रतिक्रिया होगी यह देखना दिलचस्प होगा।

Related posts

राजस्थान और दिल्ली की डीफ क्रिकेट टीमों के बीच टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल आज से

Pradesh Samwad Team

युवा मंत्री विश्वास सारंग द्वारा बॉल बैडमिंटन खेल का शुभारंभ

Pradesh Samwad Team

U 25 इंटर क्लब क्रिकेट टूर्नामेंट भौपाल डिवीज़न फेथ क्रिकेट क्लब ने सीहोर टीम को 6 विकेट से हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment