Pradesh Samwad
खेल

राजस्थान और दिल्ली की डीफ क्रिकेट टीमों के बीच टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल आज से

जयपुर। द इंडिय़न डीफ क्रिकेट एसोसिएशन (आईडीसीए) की ओर से करवाई जा रही “ डीफ टेस्ट चैंपिय़नशिप” के फाइनल मुकाबले में आज से राजस्थान और दिल्ली की टीमें खिताब हासिल करने के लिए मशक्कत करेंगी। गुरूवार तक खेले जाने वाले इस तीन दिवसीय फाइनल मुकाबले में राजस्थान और दिल्ली की टीमों का प्रतिनिधित्व क्रमशः सुनील शर्मा और वीरेंद्र सिंह करेंगे। यह मैच न्यू भारत क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। आईडीसीए के प्रेसीडेंट सुमित जैन ने बताया, टेस्ट चैंपियनशिप की विनर टीम को पचास हजार और उपविजेता टीम को इक्कीस हजार रुपए की ईनामी राशि दी जाएगी। वहीं मैन ऑफ द सीरीज प्लेयर को 5100 और मैन ऑफ द मैच को 1100 रुपए पुरस्कार स्वरूप प्रदान किए जाएगें। चैंपियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्लेयर्स का सलेक्शन डीफ आईसीसी टी20 चैंपियनशिप ट्रॉफी के लिए किया जाएगा। इस टी20 चैंपियनशिप का आयोजन कतर में अगले महीने से किया जाएगा।

Related posts

भारत ने मैच हारा लेकिन दिल जीता, पीएम मोदी ने देखा हॉकी सेमीफाइनल का पल-पल का मुकाबला

Pradesh Samwad Team

“38 वीं सब जूनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में प्रथम दिवस ही मध्य प्रदेश डाइविंग टीम का शानदार स्वर्णिम प्रदर्शन”

Pradesh Samwad Team

पिच बनाने के लिए भारत से मदद मांगेगा पाकिस्तान

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment