30.4 C
Madhya Pradesh
October 3, 2026
Pradesh Samwad
खेल

प्रथम स्व. सैयद शकील मोहम्मद स्मृति टी 20 इण्टर क्लब क्रिकेट प्रतियोगता : एन सी सी सी और रेलवे युथ की शानदार जीत, सी सी प्लेऑफ में

भोपाल, स्थानीय बाबे अली क्रिकेट स्टेडियम पर की जा रही सैयद शकील मोहम्मद मेमोरियल T20 लीग प्रतियोगिता में आज एन सी सी ने फेथ क्रिकेट क्लब को 14 रन से हराकर प्लेऑफ में क्वालीफाई किया। आज सुबह खेले गए पहले मैच में एन सी सी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए समद 55 रन मोहित 54 के सहारे 184 रनों का लक्ष्य रखा प्रत्यूष ने तीन तथा मयंक से 2 विकेट लिए जवाबी पारी खेलते हुए फेथ क्रिकेट क्लब 170 रनों पर ऑल आउट हो गई आकाशदीप ने 60 रनों का योगदान दिया त्रिपुरेश ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट प्राप्त किए तथा वे इस मैच के मैन ऑफ द मैच रहे आज प्रतियोगिता का दूसरा मैच रेलवे यूथ एवं मयंक क्रिकेट अकादमी के मध्य खेला गया जिसमें मयंक अकादमी ने पहले खेलते हुए विकास शर्मा 45 देवांश यदुवंशी 41 रनों के सहारे 145 रनों का लक्ष्य रखा अरुण सिंह ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट प्राप्त किए जवाबी पारी खेलते हुए रेलवे अकैडमी ने 4 विकेट के नुकसान पर यह मैच जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया ।अरुण सिंह की बेहतरीन गेंदबाजी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच दिया गया आज के मैच का पुरस्कार वितरण श्री राजीव सक्सेना तथा फरीद खान और श्री सुशील सिंह ठाकुर द्वारा दिया गया इस मौके पर सैयद अबान शकील मौजूद थे। कल के मैच पहला मैच आईपीसी विरुद्ध फेथ क्रिकेट क्लब दूसरा मैच अंकुर अकादमी विरुद्ध रेलवे यूथ

Related posts

अनुशासन और लगन से मिलती है सफलता-ध्रुवनारायण सिंह

Pradesh Samwad Team

CSK की टीम मुश्किल में, पंजाब ने चेन्नई को 11 रन से हराया

Pradesh Samwad Team

नेशनल रायफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रथम एवं द्वितीय सेलेक्शन ट्रायल (पिस्टल/रायफल)-2022 : 50 मीटर रायफल प्रोन ट्रायल-1 व्यक्तिगत स्पर्धा, मेन्स सीनियर केटेगरी में म.प्र. राज्य शूटिंग अकादमी के गोल्डी गुर्जर दूसरे तथा वूमेन सीनियर में जेनब एवं सुनिधि क्रमशः पहले और तीसरे स्थान पर

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment