Pradesh Samwad
खेल

9th इंटर कॉलेज कॉरपोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता : रोमांचक मुकाबले में बीएसएसएस ने एलएनसीटी को 2 रन से हराकर ख़िताब अपने नाम किया

इंटर कॉलेज टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बीएसएसएस ने एलएनसीटी को 2 रन से हराकर ख़िताब अपने नाम किया। खेल संस्कार ग्रुप द्वारा आयोजित 9वा इंटर कॉलेज & कॉर्पोरेट क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला आज एलएनसीटी कॉलेज और बीएसएसएस के बीच खेला गया। जिसमें बीएसएसएस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 132 रन बनाए जिसमे ने सुमित शर्मा ने 41 गेंदों 39 एवं देवांश यदुवंशी ने 20 गेंदों में 20 एवं संस्कार सिंह ने 9 गेंदों में 15 रन का योगदान दिया एलएनसीटी कॉलेज की ओर से अंश मोदी ने 4 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट एवं प्रग्येश ने 4 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट लिए बाद में बल्लेबाजी करने एलएनसीटी कॉलेज की टीम भी 19.2 ओवर में 10 विकेट पर 130 रन ही बना सकी जिसमे विनय चौकसे ने 50 गेंद में 63 एवं साहिल ने 19 गेंद में 22 रन का योगदान दिया। बीएसएसएस की ओर से संस्कार सिंह ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3, सुमित शर्मा,शक्ति साहू 2-2 विकेट लिए। इस प्रकार यह फाइनल मुकाबला बीएसएसएस ने 2 रन से जीत लिया। फाइनल मुकाबले के पश्चात् प्रतियोगिता का समापन एवं पुरुस्कार वितरण मुख्य अतिथि बीजेपी प्रदेश मंत्री श्री राहुल कोठारी,एलएनसीटी ग्रुप के सचिव अनुपम चौकसे, ट्रूबा ग्रुप के श्याम राठौर, रेड रोज ग्रुप के डायरेक्टर हर्षिल पोंडा,द्वारा किया गया। इस अवसर पर खेल संस्कार ग्रुप के सचिव सागर रायकवार, प्रिंस अग्रवाल,सूरज बागजई,अमित दुबे,रजा राम रायकवार, सौरभ रायकवार, सुमित दुबे, पंकज यादव,सिद्धार्थ तिवारी, उपस्थित रहे ।
यह रहे सर्वश्रेष्ठ : विजेता – बीएसएसएस कॉलेज (ट्राफी एवं 25000/- रुपए नगद), उपविजेता – एलएनसीटी कॉलेज (ट्राफी एवं 15000/- रुपए नगद), मैन ऑफ़ द टूर्नामेंट – जीतेन्द्र सिंह (एलएनसीटी कॉलेज) बेस्ट बॉलर – संस्कार सिंह (बीएसएसएस कॉलेज), बेस्ट बैट्समैन – नमन यादव (बीएसएसएस कॉलेज), मन ऑफ़ द फाइनल – विनय चौकसे (एलएनसीटी कॉलेज)

Related posts

जबलपुर डिवीज़न क्रिकेट एसोसिएशन इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता

Pradesh Samwad Team

नर्मदा ट्रॉफी T 20 इंटर क्लब क्रिकेट प्रतियोगिता : सिंसियर क्लब इटारसी एवं यंग ब्राइट क्लब सिवनी मालवा फाइनल में

Pradesh Samwad Team

आखिरी ओवर में पलटा मैच, रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने कोलकाता को हराया

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment