Pradesh Samwad
खेल

परमानंद भाई पटेल स्मृति अंडर 22 अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2021-22 : भोपाल के आयुष यादव का शानदार शतक और जबलपुर के वंदित जोशी (6 विकेट) की शानदार गेंदबाज़ी

परमानंद भाई पटेल स्मृति अंडर 22 अंतर सम्भागीय क्रिकेट प्रतियोगिता 2021-22 में जबलपुर में खेले जा रहे दोनो सेमीफाइनल में आज जबलपुर संभाग और इंदौर संभाग के मध्य खेले जा रहे चार दिवसीय मैच के दूसरे दिन इंदौर की टीम ने 90 रन से आगे खेलना शुरू किया और इंदौर सम्भाग की पूरी टीम ने 94 ओवरों में 326 रन बनाए, तथा पहली पारी में 155 रनों की बढ़त हासिल कर ली। अभिषेक मावी मात्र 4 रन से शतक से चूक गए । अभिषेक मावी ने 96 रनों की पारी में 161 गेंदों में 15 चौके और एक छक्का लगाया। वही देव बरनाले‌ ने 59, सार्थक आचार्य ने 48, और अर्थव जोशी ने 42 रन बनाए। जबलपुर सम्भाग से वंदित जोशी सबसे सफल गेंदबाज रहे । वंदित ने 61 रन देकर 6 विकेट लिए। वही अमित राजपूत ने 02 तथा पारूष मंडल ने 01 विकेट लिया । दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर जबलपुर सम्भाग ने दूसरी पारी में 04 विकेट गंवा कर 58 रन बना लिए थे। अचिंत ठाकुर नाबाद 6 रन तथा अराध्य यादव बगेर रन बनाए क्रीज़ पर मौजूद थे। इंदौर सम्भाग से आकाश राजावत और सागर लोधी ने 2-2 विकेट लिए। वही एक अन्य सेमीफाइनल में भोपाल और सागर संभाग के मध्य खेले जा रहे चार दिवसीय मैच के दूसरे दिन 5 विकेट खोकर 289 रन से आगे खेलना शुरू किया और आयुष यादव के शानदार शतक की बदौलत 478 रन बनाए। नाबाद बल्लेबाज आयुष यादव ने 225 गेंदों में 20 चौके लगाकर 133 की शानदार पारी खेली। दिव्यांश जैन ने 91, तनिष्क यादव ने 77, साथ बग्गड ने 41, प्रारब्ध मिश्रा ने 39 और सार्थक सोनी ने नाबाद 36 रन बनाए। सागर सम्भाग से आर्यन पांडे ने 5 विकेट अर्पित गुप्ता ने 3 विकेट लिए। दुसरे दिन का खेल खत्म होने पर सागर सम्भाग ने पहली पारी में पहली ही गेंद में एक विकेट गंवा कर 41 रन बना लिए है।

Related posts

चेन्नई को हराते हुए टॉप-4 में बनाई जगह, आरसीबी ने लगाया जीत का छक्का

Pradesh Samwad Team

सेंट पॉल और सेंट मोंटफोर्ट सेमीफाइनल मैं।

Pradesh Samwad Team

शुभ को डबल क्राउन : हर्ष, रूबी, वरुण और हर्षित ने भी जीते खिताब

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment