Pradesh Samwad
खेल

आखिरी ओवर में पलटा मैच, रोमांचक मुकाबले में गुजरात ने कोलकाता को हराया

मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2022 के 35वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 8 रनों से हरा दिया. जब आंद्रे रसेल और उमेश यादव क्रीज़ पर थे तो ऐसा लग रहा था कि कोलकाता यह मैच जीत जाएगी, लेकिन अंतिम ओवर में अल्ज़ारी जोसेफ ने रसेल को आउट कर मैच का पासा पलट दिया. इस जीत के साथ ही गुजरात की टीम प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है.
गुजरात टाइटंस ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 9 विकेट पर 156 रन बनाए थे. इसके जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट पर 148 रन ही बना सकी. गुजरात की इस सीज़न में यह छठी जीत है. वहीं कोलकाता की आठ मैचों में यह पांचवीं हार है.
बेहद खराब रही थी कोलकाता की शुरुआत : 157 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी. कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक बार फिर ओपनिंग पेयर में बदलाव किया. आज सैम बिलिंग्स और सुनील नारेन पारी की शुरुआत करने आए. हालांकि, दोनों ही फ्लॉप रहे. केकेआर ने 34 रनों पर ही चार विकेट गंवा दिए थे. इस दौरान सैम बिलिंग्स (04), सुनील नारेन (05), नितीश राणा (02) और श्रेयस अय्यर (12) पवेलियन लौटे.
इसके बाद रिंकू सिंह और वेंकटेश अय्यर के बीच 45 रनों की साझेदीर हुई, लेकिन रिंकू 4 चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं अय्यर ने 17 रन बनाए. अंत में आंद्रे रसेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी की और 25 गेंदों में 6 छक्कों की मदद से 48 रन बनाए. हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. गुजरात के लिए मोहम्मद शमी, राशिद खान और यश दयाल ने दो-दो विकेट लिए. वहीं अल्जारी जोसेफ और लॉकी फर्ग्यूसन को एक-एक सफलता मिली.
इससे पहले बल्लेबाज़ी के दौरान गुजरात के लिए हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 67 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 4 चौके और 2 छक्के निकले. वहीं डेविड मिलर ने 20 गेंदों में एक चौके और दो छक्के की बदौलत 27 रन बनाए. साथ ही साहा ने 25 और तेवतिया ने 17 रनों की पारी खेली.

Related posts

23 rd मानव चोपड़ा मेमोरियल अंडर 19 क्रिकेट टूर्नामेंट (एम एस ट्रॉफी) प्लेयर्स क्रिकेट अकादमी ने उदयभान क्रिकेट अकादमी को 7 विकेट से हराया

Pradesh Samwad Team

बतौर बल्लेबाज और लीडर विराट कोहली की खूबियों की टीम को जरूरत: रोहित

Pradesh Samwad Team

केपटाउन टेस्ट में पीटरसन फिर अड़े

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment