24.1 C
Madhya Pradesh
October 11, 2026
Pradesh Samwad
Uncategorized

अमेरिका-रूस के बीच अखाड़ा बना भूमध्‍य सागर, हवा में आमने-सामने आए फाइटर जेट

यूक्रेन को लेकर दुनिया की दो महाशक्तियों अमेरिका और रूस के बीच तलवारें खिंची हुई हैं। हजारों परमाणु बम से लैस अमेरिका और रूस के सेना के बीच तनाव का नया केंद्र बना है भूमध्‍य सागर। अमेरिकी मीडिया में आई रिपोर्टों के मुताबिक अमेरिकी नौसेना का सबमरीन हंटर विमान पी 8 भूमध्‍य सागर में गश्‍त के निकला था। इसी बीच हवा में ही कई रूसी लड़ाकू विमानों से उसका आमना-सामना हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों देशों के विमान एक-दूसरे के ‘बेहद करीब’ आ गए थे जिससे जोरदार भिड़त का खतरा पैदा हो गया था।
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक यह पूरी घटना भूमध्‍य सागर में इस सप्‍ताहांत अंतरराष्‍ट्रीय जलक्षेत्र में हुई। इस खौफनाक घटनाक्रम से सीधे तौर पर जुड़े अमेरिका के कई अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। सूत्रों ने यह नहीं बताया कि रूसी विमान अमेरिकी सबमरीन हंटर के कितना करीब आया था लेकिन उन्‍होंने इतना कहा कि रूसी विमानों का रवैया ‘असुरक्षित और गैरपेशेवर’ था। उन्‍होंने कहा कि ऐसा कई बार हुआ है।
सुखोई-35 लड़ाकू विमानों से हुआ सामना : अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन के एक वरिष्‍ठ अधिकारी माइक काफ्का ने कहा, ‘हमने अपनी चिंताओं से रूसी अधिकारियों को राजनयिक रास्‍ते से बता दिया है।’ एक अधिकारी ने बताया कि अमेरिकी विमान का सामना रूस के अत्‍याधुनिक सुखोई-35 लड़ाकू विमानों से हुआ था। कई अधिकारियों ने यह भी संकेत दिया है कि इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी मौजूद है। हालांकि यूक्रेन पर रूस के साथ तनाव के बीच बाइडन प्रशासन ने अभी तक सार्वजनिक रूप से नहीं माना है कि ऐसी घटना हुई है।
रूसी राष्‍ट्रपति के तनाव को घटाने के तमाम दावों के बाद भी अमेरिका ने बुधवार को आरोप लगाया कि यूक्रेन की सीमाओं पर रूसी सेना ने हाल के दिनों में लगभग 7,000 सैनिकों की वृद्धि की है। उधर, ब्रिटेन के डिफेंस इंटेलीजेंस चीफ ने भी कहा है कि रूस, यूक्रेन की सीमा पर अपनी सैन्य क्षमताओं में इजाफा कर रहा है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भी इससे पहले बुधवार को कहा था कि उसे रूसी सैनिकों के यूक्रेन की सीमा से सार्थक वापसी के दावे को अपनी जांच में सही नहीं पाया है।
यूक्रेन पर कोई हमला नहीं होने जा रहा: रूस : इससे पहले यूरोपीय यूनियन में रूसी राजदूत व्‍लादिमीर चिझोव ने जर्मन अखबार से कहा था कि यूक्रेन पर कोई हमला नहीं होने जा रहा है। यह न तो आने वाले सप्‍ताह में और न ही आने वाले महीने में। रूस के इस दावे के बाद भी यूक्रेन, अमेरिका और अन्‍य नाटो देशों को इस पर भरोसा नहीं हो रहा है। भूमध्‍य सागर में रूस और अमेरिका के बीच यह टकराव यूक्रेन की सीमा से बहुत दूर हुआ लेकिन इसे यूरोप में जारी तनाव से ही जोड़कर देखा जा रहा है।

Related posts

अंतरिक्ष में हजारों साल से जारी है सितारों का बैले डांस, डार्क एनर्जी कैमरा ने कैप्चर किया अद्भुत नजारा

Pradesh Samwad Team

Ice Angling Live: Premium Real-Time Gaming Playing Adventure

Lanista Online Casino – Deine persönliche Arena für exzellente exzellente Glücksspiel-Unterhaltung

Leave a Comment