Pradesh Samwad
देश विदेश

यूक्रेन सीमा पर घटाने के बजाय और 7000 बढ़ा दिए रूसी सैनिक


संयुक्त राज्य अमेरिका ने बुधवार शाम आरोप लगाया कि यूक्रेन (Ukraine) की सीमाओं पर रूसी सेना (Russian Force) ने हाल के दिनों में लगभग 7,000 सैनिकों की वृद्धि की है। यह मॉस्को के उन दावों के विपरीत है कि रूस, यूक्रेन की सीमा से सैनिकों को वापस बुला रहा है। अमेरिका के अलावा ब्रिटेन के डिफेंस इंटेलीजेंस चीफ Jim Hockenhull ने भी कहा है कि रूस, यूक्रेन की सीमा पर अपनी सैन्य क्षमताओं में इजाफा कर रहा है।
सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वृद्धि रूस की सेना वापसी के दावे को झूठा बताती है। अधिकारी ने कहा कि अब हमारे पास ये संकेत हैं कि एक तरफ रूस सार्वजनिक रूप से बात करने की पेशकश कर रहा है, यूक्रेन की सीमा से सैनिक वापस बुलाने के दावे कर रहा है लेकिन दूसरी ओर युद्ध के लिए गुपचुप तरीके से लामबंदी कर रहा है।
हमले के लिए बना सकता है झूठे बहाने : वरिष्ठ अधिकारी ने फिर से चेतावनी दी कि रूस हमले के लिए झूठे बहाने का इस्तेमाल कर सकता है, जिसमें नाटो गतिविधि या रूसी क्षेत्र में घुसपैठ के दावे शामिल हैं। अधिकारी ने कहा, “हमें आने वाले दिनों में रूस की सरकारी मीडिया से और झूठी खबरों की उम्मीद करनी चाहिए। हम नहीं जानते कि झूठा बहाना क्या रूप लेगा। लेकिन हमें उम्मीद है कि दुनिया तैयार है।”
इस बात के सबूत नहीं कि रूस ने सेना वापस बुला ली : रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ब्रिटेन के डिफेंस इंटेलीजेंस चीफ Jim Hockenhull ने कहा है कि हमें इस बात के सबूत नहीं मिले हैं कि रूस ने यूक्रेन की सीमाओं से सेना वापस बुला ली है। अपने दावों के विपरीत रूस, यूक्रेन के पास सैन्य क्षमताओं की तैनाती जारी रखे हुए है। इसमें अतिरिक्त बख्तरबंद वाहन, हेलीकॉप्टर और एक फील्ड हॉस्पिटल का यूक्रेन की सीमाओं की ओर बढ़ना शामिल शामिल है। यूक्रेन पर आक्रमण करने के लिए बड़ी संख्या में रूस के सैनिक मौजूद हैं।
तनाव कम होने का कोई संकेत नहीं : नाटो के महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने कहा है कि डिप्लोमेसी जारी रहनी चाहिए के रूस के संकेत के बावजूद, रूस-यूक्रेन सीमा पर तनाव कम होने का कोई संकेत नहीं है। सेना की वापसी नहीं हुई है। रूस और यूक्रेन के बीच तनाव को दशकों में यूरोप में सबसे गंभीर सुरक्षा संकट कहते हुए, स्टोलटेनबर्ग ने कहा कि नाटो बातचीत के लिए तैयार है और रूस के लिए संघर्ष के कगार से पीछे हटने और शांति का रास्ता चुनने में देर नहीं हुई है।
रूस को जो बाइडेन की चेतावनी : रूस ने मंगलवार को कहा था कि सैन्य अभ्यास में हिस्सा ले रहीं कुछ सैन्य टुकड़ियां अपने सैन्य अड्डे के लिए लौटने लगी हैं। हालांकि, रूस ने वापसी का ब्योरा नहीं दिया। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन (Joe Biden) ने भी कहा था कि हम आश्वस्त नहीं हैंं कि रूस की सेना हमने होम बेस पर लौट रही है। हमारे विश्लेषकों ने संकेत दिया है कि अभी भी खतरे की संभावना बनी हुई है।
जो बाइडेन ने रूस को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि वह रूस के साथ टकराव नहीं चाहते हैं लेकिन अगर रूस के हमले से यूक्रेन में अमेरिकी निशाना बने तो इसका करारा जवाब मिलेगा। बाइडेन ने कहा था, “हम यूक्रेन पर रूसी हमले का निर्णायक जवाब देने के लिए तैयार हैं। रूसी हमला होने की अभी भी बहुत अधिक संभावना है। हम रूस के साथ सीधे टकराव नहीं चाहते हैं, हालांकि मैं स्पष्ट हूं कि अगर रूस, यूक्रेन में अमेरिकियों को निशाना बनाता है, तो हमें मजबूरन जवाब देना होगा।”

Related posts

बेसमेंट में छिपकर जान बचाने को मजबूर लोग, आसमान से गिर रहे बम और तोप के गोले, मौत के साये से घिरा यूक्रेन का चेर्नीहीव

Pradesh Samwad Team

भारत से दुबई जाने वालों को नहीं दिखाना होगा वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट, पर सुविधा सिर्फ इनके लिए

Pradesh Samwad Team

‘दूसरों के मामलों में टांग न अड़ाएं’, क्वॉड सम्मेलन से पहले चीन की जापान को धमकी, विचारों का टकराव देगा नई व्यवस्था को आकार!

Pradesh Samwad Team

Leave a Comment