35.1 C
Madhya Pradesh
April 17, 2026
Pradesh Samwad
Uncategorized

64वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप (रायफल)-2021 का शुभारंभ आज, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस करेंगे चैंपियनशिप का उद्घाटन, शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता करेंगी खेल मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया

64वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप कॉम्पटीशन (रायफल) का आयोजन 25 नवम्बर से 10 दिसम्बर, 2021 तक मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी, बिसनखेड़ी (गोरागांव), भोपाल में खेल और युवा कल्याण विभाग तथा भारतीय राष्ट्रीय रायफल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के मुकाबले प्रतिदिन प्रातः 8ः15 से शाम 5ः00 बजे तक खेले जायेगें। चैम्पियनशिप के बेहतर संचालन के लिए खेल विभाग द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। चैम्पियनशिप में 10 मीटर और 50 मीटर में मुकाबले खेले जायेंगे। प्रतियोगिता में रायफल के पुरूष खिलाड़ियों की संख्या 2202 तथा महिला खिलाड़ियों की संख्या 1301 है। चैम्पियनशिप में 18 साल से कम पुरूष खिलाड़ियों की संख्या 706 तथा महिला खिलाड़ियों की संख्या 504 है।
चैम्पियनशिप का विधिवत शुभारंभ 25 नवम्बर, 2021 को प्रातः 10ः30 बजे मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी, बिसनखेड़ी, भोपाल में खेल और युवा कल्याण मंत्री मान. यशोधरा राजे सिंधिया की अध्यक्षता, श्री इकबाल सिंह बैस, मुख्य सचिव, म.प्र. शासन के मुख्य आतिथ्य एवं श्री रमेश मेंदोला, अध्यक्ष, म.प्र. राज्य रायफल एसोसिएशन के विशिष्ट आतिथ्य एवं अध्यक्ष, नेशनल रायफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया श्री रनिंदर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न होगी।
चैम्पियनशिप की विस्तृत जानकारी भारतीय राष्ट्रीय रायफल एसोसिएशन के सेक्रेटरी जनरल श्री कुवंर सुल्तान सिंह, ज्वाइंट सेक्रेटरी जनरल श्री पवन सिंह तथा सेक्रेटरी श्री राजीव भाटिया तथा संचालक खेल और युवा कल्याण श्री रवि कुमार गुप्ता ने प्रदान की। उन्होंने बताया कि चैंपियनशिप के लिए मप्र राज्य शूटिंग अकादमी में सभी सुविधाएं हैं। यहां का वातावरण किसी भी विश्व स्तरीय शूटिंग रेंज जैसा है। उन्होंने चैंपियनशिप के बारे में बताया कि इसमें भाग ले रहे कुल 3524 खिलाड़ियों में 18 साल से कम के कुल 40 फीसदी खिलाड़ी है। चैंपियनशिप में ओलंपिक और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भागीदारी कर रहे हैं। इनमें 6 अर्जुन अवार्डी भी शामिल है। इन खिलाड़ियों के साथ कई राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनने की भी उम्मीद की जा सकती है। इसमें देश की कुल 41 यूनिट के खिलाड़ी शामिल है।
श्री राजीव भाटिया ने बताया कि अगले ओलंपिक के लिए लगभग डेढ़ दो साल का समय है। क्योंकि राष्ट्रीय प्रतियोगिता और क्वालीफिकेशन की प्रक्रिया भी पूरी करना होती है। इस लिहाज से यह टूर्नामेंट हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस टूर्नामेंट से शीर्ष 8 खिलाड़ियों को चुना जाएगा। वे राष्ट्रीय और आगामी बड़े टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने कहा कि मप्र की खेल मंत्री का खेलों के प्रति रूझान खेलों के विकास के लिए बहुत बड़ा कदम है। उनके प्रयासों से यह चैंपियनशिप आयोजित की जा रही है।
मध्यप्रदेश का 256 सदस्यीय दलचैंपियनशिप में मेजबान मध्यप्रदेश का 256 सदस्यीय दल भागीदारी कर रहा है। सबसे बड़ा दल महाराष्ट्र के 518 सदस्य है। इसके अलावा उप्र से 440, राजस्थान 368, हरियाणा 344 और पंजाब से 221 खिलाड़ी हिस्सेदारी करेंगे। चैंपियनशिप में 70 स्वर्ण पदक दांव पर होंगे।
मान.खेल मंत्री की पहल पर आयोजनराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन मान. खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की पहल पर किया जा रहा है। उन्होंने इस चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर लगातार मॉनीटरिंग की। उन्होंने कहा कि चैंपियनशिप के लिए किसी तरह की कमी नहीं होने दी जाएगी। हमारी शूटिंग अकादमी में विश्व स्तरीय सभी सुविधाएं हैं। हमारे खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएंमप्र शूटिंग अकादमी पूर्णतः वातानुकूलित है तथा अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता को दृष्टिगत रखते हुए तैयार की गई है। इसमें 50 मीटर की 60 लेन, 10 मी की 70 लेन और 25 मी की 50 लेन है। वहीं, ट्रेप शूटिंग की 03 लेन तैयार की गई है। अकादमी में डोप टेस्ट रूम, मेडिकल रूम, प्लेयर्स लॉबी, कांफ्रेंस रूम, जिम हॉल व अत्याधुनिक डॉयनिंग हॉल व किचन का निर्माण किया गया है। नई बिल्डिंग पूर्णतः ग्रीन बिल्डिंग कॉन्सेप्ट पर बनाई गई है, जिसमें वाटर रिचार्ज, लेण्ड स्केपिंग व पौधरोपण पर्याप्त मात्रा में किये गए है।
37 एकड़ में फैली अकादमीशूटिंग खेल को प्रोत्साहन देने हेतु वर्ष-2015 में शूटिंग रेंज के विस्तार का निर्णय लिया गया। मप्र राज्य शूटिंग अकादमी गोरा गांव भोपाल में 37.16 एकड़ भूमि पर स्थापित की गई है। इस अकादमी में 50 मीटर शूटिंग रेंज और ट्रेप एंड स्कीट की तीन रेंज निर्मित की गई है। 50 मीटर रेंज में 50 लेन बनाई गई है। यह विश्व स्तरीय शूटिंग रेंज है और इसे हाई परफार्मेंस सेंटर के रूप में विकसित किया गया है।
भाग लेने वाले स्टार खिलाड़ी
खिलाड़ी                                                                  इवेंट
दीपक कुमार                                                    10 मी रायफल
अंजलि मंदर भागवत                                        50 मी.रायफल 3 पोजीशन, 10 मी.एयर रायफल, 50 मी. प्रोन
दीपाली देशपांडे                                                50 मी.रायफल प्रोन
दिव्यांश सिंह परमार                                         10 मी. एयर रायफल
अपूर्वी चंदेला                                                   10 मी.एयर रायफल
ई. वेलावेरियन                                                 10 मी. एयर रायफल
संजीव राजपूत                                                  50 मी. रायफल 3 पोजीशन, 10 मी. एयर रायफल, 50 मी. प्रोन
ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर                                      50 मी. रायफल, 3 पोजीशन
अंजुम मौदगिल                                                50 मी.3 पोजीशन और 10 मी.एयर रायफल
तेजस्विनी सावंत                                              50 मी. रायफल 3 पोजीशन, 10 मी. एयर रायफल, 50 मी. प्रोन
श्रेया अग्रवाल                                                   10 मी. एयर रायफल
मेहुली घोष                                                      10 मी. एयर रायफल
यश वर्धन                                                        10 मी. एयर रायफल
शाशु तुषार माने                                                10 मी. एयर रायफल

Related posts

Excellent casino en ligne France : Notre Guide Complet afin de Jouer en Parfaite Sécurité

host

Chicken Road: Ein perfekte Casino-Spiel für strategisch denkende Glücksjäger

host

Casoo: Tu Lugar Definitivo para Juego de Apuestas en Digital

host

Leave a Comment